30.7 C
Madhya Pradesh
October 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

शटलर्स होम का शुभारंभ

एक गरिमामय समारोह में गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने भारतीय जूनियर बैडमिन्टन टीम के Chief कोच श्री संजय मिश्रा की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा वाले दो बैडमिन्टन कोर्ट से युक्त ’शटलर्स होम’ का शुभारंभ किया। जो दानिश नगर, होशंगाबाद रोड पर स्थित है। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाडी विवेक तत्ववादी, पूनम तत्ववादी उपस्थित थै।

’शटलर्स होम’ का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक कृष्णा गौर से अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में खेलों की बहुत बढावा दिया जा रहा है। हाल ही में सम्पन्न आलंपिक खेलों में देश के खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का मान बढाया है। मप्र सरकार भी खेलों के विकास मंे बहुत अच्छा कार्य कर रही है। अब हमारे खिलाडियों को आगे बढने के लिए सभी सुविधाएॅ सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। खिलाडियों को इन सुविधाओं का पूर्ण दोहन करना चाहिये। यहॉ कि सुविधा देखकर मुझे विश्वास है कि शटलर्स होम से अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिन्टन खिलाडी निकलेंगे तथा शहर, प्रदेश व देश का गौरव बढायेगें।

भारतीय जूनियर बैडमिन्टन टीम के Chief कोच संजय मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यहॉ की सुविधाएॅ बहुत अच्छी व उच्च स्तरीय है। मुझे उम्मीद है कि इस सेंटर से जल्द ही प्रदेश को अच्छे खिलाडी मिलेंगें। उन्होंने शटलर्स होम को अपनी ओर से सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया तथा कहा कि वे सदैव यहॉ सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगें।

’शटलर्स होम’ के संचालक विक्रम यादव ने कहा कि शटलर्स होम में अंतरराष्ट्रीय खिलाडी विवेक तत्ववादी, पूनम तत्ववादी, राष्ट्रीय खिलाडी हेमंत यादव खिलाडियों को अपने अनुभव का लाभ देने के लिए उपलब्ध रहेंगें।

समारोह में बडी संख्या में बैडमिन्टन खिलाडी, कोच तथा खेलप्रेमी उपस्थित थे। पूर्व में अतिथियों का स्वागत शटलर्स होम के संचालक विक्रम यादव, मेघा यादव, हेमंत यादव इत्यादि ने किया। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कमेन्टेटर दामोदर प्रसाद आर्य ने किया।

Related posts

हरदीप सैनी के हाथो टीम की कमान ; वरिंदर सिंह कोच व मैनेजर
मध्य प्रदेश सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स टीम आज होगी रवाना

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

Pradesh Samwad Team

डॉ.शफकत मोहम्मद खान अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता : भोपाल विरुद्ध ग्वालियर और इंदौर विरुद्ध नर्मदापुरम के मध्य सेमीफइनल आज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment