Pradesh Samwad
देश विदेश

शंघाई के भूखे-प्यासे लोगों तक ड्रोन से धमकी पहुंचा रहा क्रूर ‘ड्रैगन’

दुनिया के पहले कोरोना वायरस मामले की सूचना देने वाला चीन फिलहाल संक्रमण की नई लहर से जूझ रहा है। करोड़ों की संख्या में लोग सख्त लॉकडाउन के तहत अपने घरों में कैद हैं और खाने-पीने की चीजों के अभाव का सामना कर रहे हैं। लेकिन चीन गुस्साए लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाने के बजाए उन तक ‘चेतावनी’ भेज रहा है। अपने अपार्टमेंट की बालकनी में खड़े विरोध कर रहे शंघाई के लोगों तक चीन ड्रोन के माध्यम से संदेश पहुंचा रहा है जिसमें कहा जा रहा है, ‘आजादी के लिए अपनी आत्मा की इच्छा को काबू में रखें।’
शंघाई में लोगों के घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। खाने-पीने की चीजों के अभाव का सामना कर रहे स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन के तौर पर अपनी बालकनी पर आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और गाना गा रहे हैं- ‘तुम हमें भूखा क्यों मार रहे हो?’ इकोनॉमिस्ट की Alice Su ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो के हवाले से इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक ड्रोन बालकनी में खड़े लोगों से गाना बंद करने के लिए कह रहा है।
ड्रोन से भूखे-प्यासे लोगों को चेतावनी दे रहा चीन : सू ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘शंघाई के नागरिक आपूर्ति के अभाव में गाना गाने और प्रदर्शन करने के लिए अपनी बालकनी पर आए। एक ड्रोन कहता दिखाई पड़ता है : कोविड प्रतिबंधों का पालन करें। आजादी के लिए अपनी आत्मा की इच्छा को काबू में रखें। खिड़की मत खोलें और गाना न गाएं।’ चीनी अधिकारी कोविड नियमों का पालन करवाने के लिए अलग-अलग टेक्नोलॉजी की मदद ले रहे हैं जिसमें लाउड स्पीकर से लैस रोबोट डॉग शामिल है जो लोगों तक ‘मास्क पहनें, हाथ धुलें, अपना तापमान नापें’ जैसे मैसेज पहुंचाता है।
शंघाई के लोगों के गुस्से से पटा चीन का सोशल मीडिया : चीनी अधिकारियों ने ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ के तहत देश के सबसे अधिक आबादी वाले शहर में सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। शंघाई की 2.6 करोड़ घरों में कैद हैं और मूलभूत चीजों की आपूर्ति के लिए स्थानीय प्रशासन पर निर्भर हैं। चीन का सोशल मीडिया शंघाई के लोगों के गुस्से से पटा पड़ा है जो शिकायत कर रहे हैं कि वे खाना ऑर्डर नहीं कर सकते क्योंकि फूड डिलीवरी सुविधा को बंद कर दिया गया है। चीन में कोरोना को लेकर हालात ऐसे समय पर खराब हो रहे हैं जब पूरी दुनिया प्रतिबंधों में ढील देने की स्थिति में आ रही है।

Related posts

क्रिप्टोकरेंसी की मान्‍यता पर उलझन! पीएम मोदी ने की दुनिया से एक जैसे नियम बनाने की अपील

Pradesh Samwad Team

हथियारों के मामले में रूस दुनिया में नंबर 1…अमेरिका से तनाव के बीच पुतिन की हुंकार

Pradesh Samwad Team

आने वाले घंटों में पुतिन से फिर बात करेंगे : मैक्रों

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment