31.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

वैज्ञानिकों की चेतावनी- नहीं संभले हालात तो आ सकती है बड़ी तबाही


ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इतना ही नहीं, दुनिया के कई इलाकों में पृथ्वी की ऊपरी परत भी ढीली पड़ रही है। इस कारण समुद्र किनारे बसे शहर पानी में समा रहे हैं, वहीं कई जगह की जमीन अंदर की तरफ धंस रही है। इससे दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी अछूता नहीं है। इस देश का एक प्रमुख शहर इंच-इंच करके पानी में समा रहा है।
सीओपी26 सम्मेलन से भी दुनिया को उम्मीद नहीं : वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कुछ नहीं किया गया तो हालात काफी भयावह भी हो सकते हैं। हाल में ही जलवायु परिवर्तन को लेकर सीओपी26 का आयोजन किया गया था। इसके बावजूद कई देशों का मानना है कि धरती को संकट से बचाने के लिए ऐसी बैठकों से कोई फॉर्मूला नहीं निकल सकता है। इस बैठक को लेकर जारी घोषणापत्र पर भी काफी विवाद हो चुका है।
डूब रहा अमेरिका का शिकागो शहर : पानी में धीरे-धीरे समा रहे अमेरिका के इस शहर का नाम शिकागो है। यह अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में से एक है। शिकागो अपनी बोल्ड वास्तुकला और विशाल स्काईलाइन के लिए प्रसिद्ध है। मिशिगन झील के तट पर स्थित इस शहर में करीब 27 लाख लोग रहते हैं। यह न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स के बाद अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि 100 साल पहले की तुलना में शिकागो कम से कम चार इंच तक समा चुका है।
चार से आठ इंच तक डूबा शिकागो : वैज्ञानिकों का दावा है कि अगली एक सदी तक शिकागो इसी स्पीड से डूबता रहेगा। शिकागो ट्रिब्यून ने दो साल पहले रिपोर्ट की थी कि उत्तरी अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्से जो कभी बर्फ में दबे रहते थे, वे अब डूब रहे हैं। शिकागो और दक्षिणी मिशिगन झील के कुछ हिस्से हर सदी में लगभग चार (10 सेमी) से आठ (20 सेमी) इंच तक डूब रहे हैं।
धरती की ऊपरी परत के नरम होने से बढ़ी रफ्तार : 20000 से अधिक वर्ष पहले पृथ्वी का अधिकांश भाग हिमनदों की बर्फ की विशाल चादरों के नीचे ढका हुआ था। इसमें पूरा कनाडा और शिकागो भी शामिल थे। ये ग्लेशियर लगभग 10,000 साल पहले गायब हो गए थे। इस कारण शिकागो के आसपास के कई इलाके में जमीन की ऊपरी सतह ढीली पड़ गई। इससे ग्रेट लेक के कई क्षेत्रों में यह समस्या देखी जा रही है। कनाडा के जिन हिस्सों में पहल बर्फ की चादर मोटी मिलती थी, वो अब पतली हो गई हैं।
वैज्ञानिक बोले- यह रूकने वाली नहीं है : नेशनल ओशन एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ जियोडेसिस्ट डेनियल रोमन ने शिकागो ट्रिब्यून को बताया कि एक दशक में यह शहर एक सेंटीमीटर की रफ्तार से डूब रहा है। आने वाले वर्षों में यह स्पीड तेज भी हो सकती है। यह सामान्य लोगों की नजर में एक धीमी प्रक्रिया है, लेकिन यह कभी बंद नहीं पड़ती है।

Related posts

शेख हसीना ने भारत को ऑफर किया चटगांव बंदरगाह

Pradesh Samwad Team

रूस के व‍िक्‍ट्री डे पर पुतिन का प्रण, यूक्रेन की जंग में ठीक उसी तरह से हमारी जीत होगी जैसे द्वितीय व‍िश्‍वयुद्ध में हिटलर की नाजी सेना के खिलाफ हुई थी

Pradesh Samwad Team

नाटो ने रूस को चेताया, कहा-यूक्रेन को अस्थिर करने की कोई भी कोशिश महंगी गलती होगी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment