Pradesh Samwad
खेल

वेस्टइंडीज चैम्पियन बनेगी, मेरे लिए इसमें दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है- सैमी


टी20 प्रारूप में परिस्थितियों से सामंजस्य बैठने की क्षमता को देखते हुए पूर्व कप्तान डेरेन सैमी का मानना है कि मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज आगामी विश्व कप (टी20) में अपने खिताब को बरकरार रखने में सफल रहेगा। वेस्टइंडीज ने 2016 में भारत में हुए टी20 विश्व कप के फाइनल के आखिरी ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट के लगाये चार छक्के के दम पर इंग्लैंड को हराया था। सैमी ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के डिजिटल कार्यक्रम में कहा कि मेरे लिए इसमें दिमाग लगाने जैसा कुछ नहीं है, वेस्टइंडीज की टीम चैंपियन बनेगी।
उन्होंने कहा कि जब आप वेस्टइंडीज को देखते हैं तो लोग कह सकते हैं कि मैं पक्षपाती लग रहा हूं, लेकिन पिछले चार (तीन) टूर्नामेंटों में हम अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे हैं, जिसमें से दो में जीत हासिल की है। हमारे खिलाड़ियों की क्षमता को आप देख सकते हैं। कप्तान कीरोन पोलार्ड वापस आ गए हैं, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, फैबियन एलन, एविन लुईस, मैं उन लोगों की लंबी सूची बना सकता हूं तो बस अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते है। वेस्टइंडीज की टीम सैमी के नेतृत्व में 2012 और 2016 में इस प्रारूप की विश्व चैंपियन बनी थी।
इस 37 साल के खिलाड़ी ने कहा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी यूएई और ओमान में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब आप इंग्लैंड की टीम को देखते है तो वे टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। विश्व कप के दो स्थल ऐसे है जहां पिचें भारत और कैरेबियाई देशों की तरह होगी। ऐसी परिस्थितियों में वे एक बार चैम्पियन बने है और एक बार उपविजेता रहे है। उनके खिलाड़ी इन परिस्थितियों से अच्छे से सामंजस्य बैठाते है।
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक इस खिताब को हासिल करने में नाकाम रही है। वे इसे जीतने के लिए आतुर होंगे। उनके खिलाड़ियों के पास क्षमता है, बहुत सारे खिलाड़ी है जो आईपीएल में खेलते हैं । वे इन परिस्थितियों को समझते हैं। पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई में होगा।

Related posts

FICA President: भारत में जन्मीं लिसा स्टालेकर बनीं फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

Pradesh Samwad Team

विशेष सशस्त्र बल दक्षिणी जोन,भोपाल के अंतर वाहिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता- 2022

Pradesh Samwad Team

हार, हार, हार… न्यूजीलैंड से 18 साल से नहीं जीता भारत, कोहली सेना को डरा रहा होगा रेकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment