Pradesh Samwad
खेल

वुशू स्टार्स-2022 प्रतियोगिता में रोहित जाधव ने एक स्वर्ण व कास्य पदक, जीवन विजयता ने एक रजत पदक प्राप्त किया

रशिया (मास्को) में आयोजित हो रही वुशू स्टार्स-2022 प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, भोपाल में प्रशिक्षण ले रहे खिलाडी रोहित जाधव ने एक स्वर्ण व कास्य पदक एवम् जीवन विजयता ने एक रजत पदक जीत कर शुरुआत की है! प्रतियोगिता का आयोजन 22 फरवरी से 28 फरवरी 2022 तक किया जा रहा है! जिसमे भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, भोपाल के 4 खिलाडी संयोगिता, जीवन विजयता, रोहित जाधव एवम् रवि सूर्यवंशी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है! प्रतियोगिता 28 फरवरी को समाप्त होगी! इस प्रतियोगिता में आगे भी भारत को पदक प्राप्त होने की उम्मीद है। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक श्री सत्यजित सांकृत ने खिलाडियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई प्रेषित की है!

Related posts

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने फेंका 12 गेंदों वाला ओवर

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् अंडर-16 क्रिकेट प्रतोयोगिता : रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी का आज से आगाज, उदघाटन मुकाबला उड़ान अकादमी और रेलवे युथ ब्लू के मध्य खेला जाएगा

Pradesh Samwad Team

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment