42.5 C
Madhya Pradesh
May 25, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

वीडी शर्मा का प्रहार, कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की परख नहीं, इनके पास 24 घंटे झूठ बोलने वाले नेता

एमपी उपचुनाव (MP Bypolls News) को लेकर मैदान में प्रचार अभियान तेज हो गया है। खंडवा लोकसभा सीट पर प्रचार करते हुए बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जमकर कांग्रेस पर वार किया है। उन्होंनने कहा कि एमपी में कांग्रेस के दावेदार कहते हैं कि फसल हम बोते हैं और काटकर कोई और ले जाता है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस में कभी भी कार्यकर्ताओं की परख नहीं रही। इसीलिए आज कांग्रेस देश और एमपी में अपना अस्तित्व खोती जा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने गरीब कल्याण और जनहित के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि जब हम कहते हैं कि कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो रहा है, तो उसका आशय यह है कि देश और एमपी की जनता केंद्र और राज्य सरकार की इन सेवाभावी नीतियों को सहर्ष स्वीकार कर रही है। हमें जनता के इस विश्वास को बरकरार रखना है।
नंदू भैया की सोच को आगे बढ़ाएंगे : शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय नंदू भैया ने पूरे निमाड़ क्षेत्र में बीजेपी के विस्तार और जनता की सेवा के लिए अनथक कार्य किया है। क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी सोच और विचारों को हम आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने युववाओं से आह्वान किया है कि लोकसभा उपचुनाव में हर बूथ पर ऐतिहासिक जीत दिलाएं, यहीं नंदू भैया को श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास 24 घंटे झूठ बोलने वाले नेता हैं, जो लगातार झूठ और भ्रम फैलाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज केवल ट्विटर पर जिंदा है, उसका जमीन पर कोई आधार नहीं है।

Related posts

Expert Playbook for Free Spins and Live Casino Action on Mobile at Elitbet

« Jeux de table en direct et protection familiale : comment les meilleurs sites de casino intègrent la prévention du jeu excessif »

Innovation et jackpots de Noël – Comment NetEnt réinvente le partenariat premium entre machines à sous et jeux de table

Leave a Comment