Pradesh Samwad
खेल

विश्व में रजत जीतने वाली पहलवान शिवानी पवार का सम्मान


भोपाल। कुश्ती के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली विश्व रजत पदक विजेता और लगातार दो सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली शिवानी पवार का आज भोपाल में सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें फूल-मालाओं से नवाजा गया। इस मौके पर मौजूद प्रथम नेशनल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए हुए चयनित विजय कनर्जी का भी स्वागत किया गया एवं उन्हें आगामी प्रदर्शन के लिए आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के गप्पू अखाड़ा ट्रेनिंग सेंटर पर किया गया था। मप्र कुश्ती संघ के तत्वावधान में जिला कुश्ती संघ द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में मप्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक विनोद प्रधान, जिला खेल अधिकारी जोसा चाको सहित बड़ी संख्या में गणमान्य और खेल प्रशंसक मौजूद थे।

Related posts

विराट कोहली के अर्धशतक लगाते ही नैशनल टीवी पर दिखी वामिका की झलक

Pradesh Samwad Team

बालिका वर्ग से गायत्री इलेवन ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया

Pradesh Samwad Team

भारत बनाम बांग्लादेश द्विपक्षीय श्रृंखला की मेजबानी करेगा फेथ क्लब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment