28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

विलियमसन ने पकड़ा बेयरस्टो का शानदार कैच


कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की अगुआई वाली न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 160/ 4 पर रोक दिया। इंग्लैंड की ओर से मोईन अली ने नाबाद 51 रन बनाकर नाबाद रहे वही डेविड मलान 41 रन बनाकर आउट हुए।
विलियमस ने टॉस जीतकर इंग्लैंड (ENG vs NZ Semi Final T20 World Cup) को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। बेयरस्टो 13 रन बनाकर आउट हुए वहीं बटलर ने 29 रन का योगदान दिया।
बेयरस्टो को पवेलियन भेजन में विलियमस का अहम रोल रहा। इंग्लैंड की पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन ने बेयरस्टो का लो कैच लपका। एडम मिल्ने की गेंद को गैप में खेलने की कोशिश कर रहे बेयरस्टो सफल नहीं हो सके और विलियमसन ने एक शानदार कैच लपक लिया जिसकी तारीफ आईसीसी ने भी की।
आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर विलियमसन के कैच वाले वीडियो को शेयर किया है। आईसीसी ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘ कप्तान विलियमसन की ओर से एक शानदार प्रयास।’ विलियमसन की इस बेहतरीन कैच की तारीफ आईसीसी के अलावा फैंस भी कर रहे हैं।
एक फैन ने केन मामा लिखते हुए आग वाली इमोजी पोस्ट किया। यानी फैन का कहना है कि केन मामा ने आग लगा दी। दूसरे फैन ने लिखा, ‘ विलियमसन की खूबसूरती।’ विश्व कप 2021 का दूसरा सेमीफाइनल में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
ओपनर जेसन रॉय (Jason Roy Injury) के चोटिल होकर बाहर होने से इंग्लैंड को झटका लगा है। रॉय और जोस बटलर टूर्नामेंट की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी रही है। रॉय वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के लिए बटलर, बेयरस्टो और मोईन अली जैसे खिलाड़ी विशेष रहे हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।

Related posts

सारांश ट्राफी के पहले मैच में DGP 11 ने मोटिव ट्रेंडिंग कंपनी को 7 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

आरपी इंटर अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवम बिधूड़ी का अविजित दोहरा शतक

Pradesh Samwad Team

जे एस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगता : तमन्ना निगम का तूफानी शतक भोपाल संभाग ने सागर संभाग को 208 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment