Pradesh Samwad
खेलप्रदेश

वर्ल्ड डीफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने जीता स्वर्ण पदक

स्पोर्टस एज भोपाल।
मप्र की होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी गौरांशी शर्मा ने ब्राजील में आयोजित 6वीं वर्ल्ड यूथ बैडमिंटन डीफ चैपियनशिप में जोरदार प्रदर्शन किया। चेंपियनशिप में भारत ने टीम इवेंट में देश को स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में जापान को 3-1 से पराजित किया। इससे पहले गौरांशी ने व्यक्तिगत इवेंट में दो कांस्य पदक जीते थे। यह चैंपियनशिप गौरांशी शर्मा के लिए यादगार साबित हुई है।
भारतीय बैडमिंटन टीम का इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन रहा है। पुरुष डबल्स में भारत के महेश और पीयूष की जोड़ी ने जापान यूकी व मसाकी की जोड़ी पर रोमांचक जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त दिलाई। महिला डबल्स में भारत की जेर्लिन और आदित्या की जोड़ी ने जापान की यूमे और यकाबे की जोड़ी को आसानी से हराकर टीम को 2-0 से आगे किया। पुरुष सिंगल्स में यूया इटो ने भारत के अभिनव शर्मा को हराकर सीरीज को रोमांचक बनाया। अंतिम मुकाबले में अभिनव व आदित्या की जोड़ी ने मिक्सड डबल्स में मासाकी-यूमे की जोड़ी को परास्त किया और भारत को 3-1 से जीत दिलाकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। गौरांशी को फाइनल मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला।

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमति यशोधरा राजे सिंधिया ने गौरांशी को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Related posts

नीमिबिया ने स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हराया, ट्रंपलमैन की रेकॉर्ड बोलिंग

Pradesh Samwad Team

उड़ान बैडमिंटन लीग : एलडी डैशर्स ने केविन क्रशर्स को 5-0 से हरा कर पहला मैच जीता

Pradesh Samwad Team

तप रहे भोपाल, इंदौर, खरगोन… मध्य प्रदेश में लू का येलो अलर्ट जारी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment