Pradesh Samwad
खेल

लंबे छक्के उड़ाता है साढ़े छह फीट लंबा यह क्रिकेटर, IPL में पहली बार दिखेगा सिंगापुर पावर


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दुनिया भर की लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को अपनी टीम में शामिल किया है, जिससे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सत्र के दूसरे चरण में पहली बार सिंगापुर का कोई क्रिकेटर इसका हिस्सा बनेगा।
ऑस्ट्रेलियाई मूल के खिलाड़ी हैं डेविड : आईसीसी ने अपने सभी 106 सदस्य देशों को टी-20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया है। छह फुट पांच इंच के कद के डेविड ने 158 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 558 रन बनाए है, उन्होंने कुल मिलाकर 49 टी20 मैच खेले है जिसमें बीबीएल (ऑस्ट्रेलिया) और पीएसएल (पाकिस्तान) में प्रतिनिधित्व भी शामिल है। उन्होंने इस दौरान 155 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 1171 रन बनाए है।
डैड भी सिंगापुर के लिए खेल चुके क्रिकेट : बीबीएल में वह होबार्ट हरिकेंस और पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने हाल ही में सरे के लिए रॉयल लंदन कप में दो लिस्ट ए शतक बनाए थे, जिसमें वार्विकशर के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 140 रन की पारी भी शामिल है। 25 साल के डेविड के पिता रॉड डेविड भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व कर चुके है। उन्होंने 1997 के आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में देश का प्रतिनिधित्व किया था।
सिक्सर किंग हैं टिम डेविड :
डेविड सिंगापुर के नागरिक है, लेकिन उनका परिवार वापस ऑस्ट्रेलिया चला गया और वह पर्थ में बड़े हुए है। आरसीबी की टीम में एबी डिविलियर्स और काइल जैमीसन की जगह अंतिम 11 में लगभग तय है जबकि डैन क्रिस्चियन भी इसमें जगह बनाने के दावेदार है। टीम के कप्तान विराट कोहली हालांकि इस बात को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे कि डेविड पहले ही टी-20 और लिस्ट ए के सीनियर स्तर के प्रतिस्पर्धी 64 मैचों में 77 छक्के लगा चुके हैं।

Related posts

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

16 march

Pradesh Samwad Team

इंस्टा. पर शेयर की पत्नी की फोटो, ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज बनने वाला है पिता,

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment