Pradesh Samwad
खेल

रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 5 रन से हराया, सीजन-15 दर्ज की दूसरी जीत

आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स की चमत्कारिक गेंदबाजी से इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस पर 5 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। सीजन-15 में मुंबई की टीम की यह 10 मैचों में दूसरी जीत थी। इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में गुजरात आखिरी ओवर तक 5 विकेट पर 172 रन ही बना सकी।
178 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी मुंबई के लिए आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स ने महज तीन रन खर्च किए जबकि गुजरात को जीत के लिए 9 रन बनाने थे। वहीं इससे पहले मुंबई के लिए बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत की थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई थी।
इस दौरान रोहित शर्मा ने 28 गेंद में 43 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थी। वहीं ईशान किशन ने भी 29 गेंद में 45 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा आखिर में टिम डेविड ने 21 गेंद में ताबड़तोड़ 44 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा और कोई भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वहीं 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए ओपनर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने भी धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। साहा ने 40 गेंद में 55 रन बनाए जबकि गिल ने 36 गेंद में 52 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और साई सुदर्शन ने तेजी से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा लेकिन सुदर्शन 14 रन के स्कोर हिट विकेट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या 24 रन बनाकर रन आउट हुए। यहां से मुंबई के गेंदबाजों को वापसी का मौका मिल गया और इस सीजन में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले डेविड मिलर और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाजों को खामोश रखा जिसके कारण आखिरी ओवर में नतीजा मुंबई के पक्ष में रहा।
वहीं गेंदबाजी में मुंबई के लिए मुरुगन अश्विन को दो विकेट मिले जबकि कीरोन पोलार्ड ने एक विकेट हासिल किया।

Related posts

हिमाचल-तमिलनाडु ने सेमीफाइनल में दर्ज की धमाकेदार जीत, अब 26 दिसंबर को खिताबी मुकाबले में होगी भिड़ंत

Pradesh Samwad Team

दिल्ली ने किया हैदराबाद को पस्त, टेबल में टॉप पर पहुंची

Pradesh Samwad Team

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment