26.9 C
Madhya Pradesh
August 24, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

रेसिंग कारों में हुई टक्कर, वीडियो बनाने वाली महिला बाल-बाल बची

दिल दहला देने वाला कार एक्सीडेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहा एक कार रेस का वीडियो है। जिसमें होता ये है कि एक कार का इतना जबरदस्त एक्सीडेंट होता है कि वो हवा में ही उड़ जाती है। इस कार एक्सीडेंट का एक शख्स वीडियो बना रहा था। वीडियो बनाने वाला यह शख्स खुशकिस्मत ही निकला क्योंकि वो कार की टक्कर उसके इतने पास हुई कि इसमें उसकी भी जान जा सकती थी।
आस्ट्रेलिया में हो रही थी यह रेस : यह रेस ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में हो रही थी। इसमें स्प्रिंट कारें दौड़ती हुई एक मैदान में दिखाई देती हैं। अचानक से ही वीडियो में दो कारों की टक्कर होती देखी जा सकती है। जब यह हादसा हुआ तो कार की इतनी ज्यादा स्पीड थी कि एक कार तो फेंस के पास ही गिरी। वहीं खड़ी एक महिला इसका वीडियो बना रही थी। वीडियो में दिखता है कि कार उसके कितनी पास आकर गिरती है।
क्या हुआ ड्राइवर्स का हाल? : कार सीधे आकर लोहे की फेंस से टकरा कर अपने आप रूक जाती है। वीडियो को देखकर तो लगता है कि ड्राइवर्स का हाल बुरा ही हुआ होगा, हो सकता है कि किसी की जान पर भी बन आई हो। लेकिन हैरत आपको इस बात पर होगी कि किसी को भी इस हादसे में चोट नहीं आई है। सब ठीक थे। हालांकि इस हादसे के बाद तुरंत रेस को रोक दिया गया।
महिला ने बताई अपनी आपबीती : जो महिला इस वीडियो को शूट कर रही थी, उसका नाम कैटलिन है। उन्होंने बताया कि वो फेंस के पास खड़ी होकर वीडियो शूट कर रही थी, तभी कार उड़ती हुई फेंस से टक्करा गई। वो इस बात का शुक्रिया भी करती हैं कि इसमें किसी की जान नहीं गई।

Related posts

मछली पकड़ते शख्स का पैर मगरमच्छ के जबड़े में फंसा, छोटे से चाकू के दम पर जीती मुश्किल जंग

Pradesh Samwad Team

मालिक ने जाकर देखा तो स्विमिंग पुल में था विशाल घड़ियाल

Pradesh Samwad Team

अस्पताल में हुआ प्यार, दोनों लड़ रहे थे कैंसर से जंग

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment