Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट
भोपाल और रीवा भिड़ेंगे फाइनल में

भोपाल। रातीबड़ स्थित राधारमण समूह परिसर में चल रहे राधारमण-आरजीपीवी राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों को जीतकर भोपाल और रीवा ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। पहला मुकाबला सागर और भोपाल की टीमों के बीच हुआ जिसमें सागर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। भोपाल की आक्रामक गेंदबाजी और शानदार फील्ंिडग के चलते सागर 20 ओवरों के इस मैच में केवल 93 रन बना सकी और ऑल आउट हो गई। वहीं भोपाल की टीम ने इस लक्ष्य को 13.4 ओवरों में 6 विकिट खोकर हासिल कर लिया। भोपाल टीम के हर्ष महापात्रा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने नॉट आउट रहते हुए 32 बालों में 7 चौके व 1 छक्के की मदद से 51 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूसरा मुकाबला रीवा और ग्वालियर के बीच हुआ जिसमें रीवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रीवा ने 19.5 ओवरों में आलआउट होकर 114 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी ग्वालियर की टीम 7 विकिटों पर 110 रन बना सकी और मैच हार गई। रीवा के बल्लेबाज निखिल द्विवेदी ने मैच में सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया। उन्होंने यह स्कोर 16 बालों में 1 चौका व 1 छक्के की सहायता से खड़ा किया।
कल रीवा और भोपाल के बीच खिताबी मुकाबला होगा।

Related posts

उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ की शतकीय साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला

Pradesh Samwad Team

9th इण्टर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

उड़ान समर लीग : सौरभ की घातक गैन्दबाजी से उड़ान फाइटर्स सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment