Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रूबा और बंसल कॉलेज ने जीते मैच

भोपाल। राधारमण समूह परिसर में आज से प्रतिष्ठित राधारमण – आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ हुआ. इस टूर्नामेंट में विभिन्न कालेजों की 17 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 4 जनवरी को खेला जाएगा. टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत राधारमण समूह के वाइस चेयरमैन भूपेंद्र सिंह पटेल सीनियर डायरेक्टर डॉ पीके लहरी डायरेक्टर अनुराग जैन डायरेक्टर आरके पांडे, प्रिंसिपल विशाल गुप्ता ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर की.
टूर्नामेंट के पहले दिन वी आई टी तथा ट्रूबा कॉलेज के बीच क्वालीफाई राउंड का मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में वी आई टी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया. पंद्रह ओवरों के इस मुकाबले में ट्रूबा की टीम ने 8 विकिटों पर 108 रन बनाये. इस लक्ष्य का मुकाबला करने उतरी वी आई टी की टीम बहुत कमजोर साबित हुई और मात्र 9.2 ओवरों में केवल 35 रनों में ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई. इस प्रकार ट्रूबा ने यह मुकाबला 66 रनों से जीत लिया. टीम के इस जीत में कीर्ति पाल शर्मा के 23 तथा अमन विश्वकर्मा के 21 रनों का योगदान सर्वाधिक रहा. कीर्ति पाल शर्मा ने 21 बालों में तीन चौकों की सहायता से यह स्कोर खड़ा किया जबकि अमन विश्वकर्मा ने भी इतने ही चौके लगाए.ट्रूबा कॉलेज के शुभेन्द्र मिश्रा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया. उन्होंने 3 ओवरों में केवल 8 रन देकर 3 विकेट झटके.
दूसरा मैच एस ए टी आई विदिशा व बंसल कॉलेज के बीच खेला गया बंसल कॉलेज ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया एस ए टी आई विदिशा ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट पर 91 रन बनाएं अंकित पवार ने छह चौकों की सहायता से सर्वाधिक 49 रन बनाए बंसल कॉलेज ने 91 रनों का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया बंसल कॉलेज के अकबर सिद्दीकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया उन्होंने 8 चौके एक छक्के की मदद से 25 गेंद पर 39 रन बनाए।

Related posts

महिला वर्ग में केन्द्रीय सचिवालय तथा पुरूष वर्ग में आरऐसबी इन्दोर ने जीता अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

Pradesh Samwad Team

हारते दिख रहा था पाकिस्तान, तभी आया आसिफ अली का तूफान, अफगान के जबड़े से यूं छीन ली जीत

Pradesh Samwad Team

वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी का कमाल, कोलकाता ने मुंबई को सात विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment