27.8 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट राधारमण , ओरियंटल,एलएनसीटी और सिस्टेक 11 सेमी फाइनल में पहुंची


भोपाल। राधारमण समूह परिसर में चल रहे राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज क्वार्टर फाइनल का अंतिम मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला राधारमण और वीएनएस काॅलेज के बीच हुआ। इस मैच में राधारमण ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 7 विकिट खोकर 122 रन बनाए। इस स्कोर में रोहित ने 37 बालों में 3 चैकों की सहायता से 33 रन बनाए। इसके जवाब में वीएनएस की टीम निर्धारित ओवरों की समाप्ति पर 8 विकिट पर 104 रन ही बना सकी और यह मैच हार गई। राधारमण के प्रकाश को मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने 3 ओवरों में 37 रन देकर 2 विकिट हासिल किए।
कल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेला जाएगा।

Related posts

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न विदिशा ने सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

बतौर बल्लेबाज और लीडर विराट कोहली की खूबियों की टीम को जरूरत: रोहित

Pradesh Samwad Team

स्वर्गीय रिज़वान अहमद स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता हर्षित, राज अहिरवार, शुभ कुमार , भावजोत, शर्की, उर्फी फाइनल में।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment