Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट राधारमण और एलएनसीटी ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह


भोपाल। राधारमण समूह परिसर में चल रहे आरजीपीवी-राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत लीग राउण्ड के दो मैच खेले गए। पहला मैच एलएनसीटी व टूªबा के बीच खेला गया जबकि दूसरा मैच काॅरपोरेट काॅलेज व आरईसी के बीच संपन्न हुआ।
राधारमण व एलएनसीटी ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेष किया।
पहला मैच में एलएनसीटी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकिट के नुकसान पर 90 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टूªबा काॅलेज की टीम कमजोर साबित हुई और 14.5 ओवरों में 80 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इस प्रकार एलएनसीटी ने यह मैच 10 रनों से जीत लिया। एलएनसीटी की इस जीत में प्रणव वर्मा के 20 और अमरेन्द्र सिंह के 14 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रणव ने 3 तो अमरेन्द्र ने 2 चैके लगाए।
दूसरे मैच में काॅरपोरेट काॅलेज ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 8 विकिट के नुकसान पर 84 रन बनाए। इस टारगेट का पीछा करने उतरी आरईसी की टीम ने षानदार प्रदर्षन करते हुए 13.5 ओवरों में 4 विकिट खोकर आसानी से जीत दर्ज करा ली। इस जीत में मुन्ना पंडित के 23 और प्रकाष के 16 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुन्ना पंडित ने 15 बालों में 4 चैकों व 1 छक्के की सहायता से यह स्कोर बनाया।

Related posts

मप्र शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते चार पदक खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई

Pradesh Samwad Team

अहमदाबाद स्टेडियम के क्यूरेटर और मैदानकर्मियों को मिलेंगे 1.25 करोड़

Pradesh Samwad Team

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment