Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट 2021 वीएनएस और सिस्टेक पहुंचे प्री क्वार्टर फाइनल में


भोपाल। राधारमण समूह परिसर में चल रहे राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट में वीएनएस और सिस्टेक काॅलेज की टीमों ने अपने अपने मैच जीत प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
आज लीग राउण्ड्स के तहत वीएनएस व आरजीआई तथा एसआईआरटी एवं सिस्टेक के बीच दो मैच खेले गए।
पहला मैच वीएनएस व आरजीआई के बीच खेला गया जिसमें वीएनएस ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। इस मैच में वीएनएस की टीम ने 15 ओवरों में 3 विकिट खोकर 135 रन बनाए। इस स्कोर में नीलेश वर्मा व नियाज अंसारी ने क्रमशः 80 व 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। नीलेश ने 52 बालों में 13 चैकों व 2 छक्कों की सहायता से 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरजीआई की टीम ने 12.1 ओवरों में आलआउट होकर 66 रन बनाए और 69 रनों से यह मुकाबला हार गई।
दूसरा मैच सिस्टेक व एसआईआरटी के बीच खेला गया। इस मैच में सिस्टेक ने टाॅस जीतकर पहले फील्ंिडग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी एसआईआरटी की टीम ने 15 ओवरों में आलआउट होकर  81 रन बनाए। वहीं सिस्टेक की टीम ने इस लक्ष्य को 14.4 ओवरों में 5 विकिट गंवाकर हासिल कर लिया और यह मैच अपने नाम कर लिया।

Related posts

नहीं रहे मुंबई क्रिकेट के द्रोणाचार्य वासु परांजपे, सचिन-गावसकर को तोप बल्लेबाज बनने में की थी मदद

Pradesh Samwad Team

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न रोमांचक मैच में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने रेस्ट ऑफ भोपाल को 1 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

बुरी किस्मत का शिकार हुए Henry Nicholls, इस विचित्र तरीके से हुए आउट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment