Pradesh Samwad
खेल

राजपति मिश्रा स्मृति ऑल इंडिया ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट-2022

आल इंडिया राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टुर्नामेंट में आज यंग फ्रेंड्स क्लब और रवि ब्रदर्स क्लब के मध्य मैच खेले गया। यंग फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 259 रन बनाए। यंग फ्रेंड्स क्लब की तरफ से अभिषेक गुसेन ने 82 , नवीन कुमार ने 64 और आर्यन गौर ने 57 रन बनाए। रवि ब्रदर्स क्लब की तरफ से अभय राजपूत ने 4 और घनश्याम उपाध्याय ने 3 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रवि ब्रदर्स क्लब की टीम ने मयंक पाल के शानदार नाबाद शतक 103 रन और अभिषेक गुप्ता के नाबाद 52 रन की बदौलत 35.4 ओवर में 260 रन बनाकर यह मैच आसानी से 4 विकेट सेजीत लिया। यंग फ्रेंड्स क्लब की तरफ से रविकांत ने 2 विकेट लिए। आज के मैच केस्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच मयंक पाल रहे ।

Related posts

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय की मेजबानी अहमदाबाद और कोलकाता को: बीसीसीआई

Pradesh Samwad Team

हरमनप्रीत WBBL में ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय खिलाड़ी

Pradesh Samwad Team

भोपाल की सौम्या तिवारी को एनसीए राजकोट की सेंटर का कप्तान नियुक्त किया गया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment