27.8 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

रणबीर कपूर ने पहना ये कैसा अजीब मास्क, जिसपर नजर आ रहे छेद को देख फैन्स भी हैं खूब हैरान


इस वक्त जहां अनुष्का रंजन की संगीत पर पहुंचीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने खूबसूरत अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के चर्चा में रहने की वजह काफी अलग है। रणबीर कपूर धर्मा ऑफिस के बाहर नजर आए, जहां कैमरे में कैप्चर हुए ऐक्टर के मास्क को लेकर लोग हैरान हैं।
रणबीर कपूर पैपराजियों के कैमरे के सामने पोज़ देते दिखे, लेकिन लोगों की निगाहे उनके मास्क पर अटक गई। दरअसल मास्क पर नाक के पास छेद बना था और यह फैन्स को काफी अटपटा लग रहा था।
वहीं लोग यह देखकर भी हैरान हैं कि धर्मा के ऑफिस से रणबीर और आलिया भट्ट अलग-अलग निकल रहे हैं। बता दें कि दोनों की शादी की चर्चा पिछले कुछ समय से जोरों पर हैं। हाल ही में दोनों राजस्थान ट्रिप पर गए थे, कहा जा रहा था कि वेडिंग डेस्टिनेशन फाइनल करने के लिहाज से वे वहां पहुंचे हैं। हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि साल 2022 में गर्मी में दोनों शादी रचा सकते हैं।

Related posts

नोएल गैलाघेर 12 सप्ताह के लिए शराब पीना छोड़ेंगे

Pradesh Samwad Team

भाग्‍यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी ने शेयर कीं ‘खतरनाक’ तस्‍वीरें, रणवीर सिंह बोले- खतम!

Pradesh Samwad Team

मुंह में गुलाब दबा फैंस को बनाया आशिक, हीरों से जड़ी ड्रेस पहन किम ने मचाया तहलका

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment