Pradesh Samwad
देश विदेश

यूपी के बहुचर्चित गुप्ता ब्रदर्स दुबई में गिरफ्तार, दक्षिण अफ्रीका ने की पुष्टि, इंटरपोल ने जारी किया था नोटिस

उत्तर प्रदेश के गुप्ता ब्रदर्स को UAE में गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि UAE में कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रविवार को गुप्ता परिवार के राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि राजेश और अतुल भगोड़े हैं और उन्हें UAE की कानून प्रवर्तन एजेंसी ने गिरफ्तार किया है।
गुप्ता ब्रदर्स दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा के मित्र हैं। गुप्ता ब्रदर्स पर आरोप है कि उन्होंने आर्थिक लाभ के लिए जैकब ज़ुमा के साथ संबंधों के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित किया। हालांकि दोनों इस बात से इनकार करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि, UAE की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ दक्षिण अफ्रीका बातचीत कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका के अधिकारी हर तरह का सहयोग कर रहे हैं।
पिछले साल जारी किया गया था रेड नोटिस : पिछले साल जुलाई में गुप्ता ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल ने रेड नोटिस जारी किया था। लगभग एक साल बाद ये गिरफ्तारी हुई है। रेड नोटिस एक वैश्विक अलर्ट है जो किसी भी भागे हुए व्यक्ति को गिरफ्तार करने, हिरासत में लेने या सजा देने के लिए जारी किया जाता है। जैकब ज़ुमा के 9 साल के कार्यकाल पूरी तरह घोटालों से भरा बताया जाता है। गुप्ता ब्रदर्स के खिलाफ 2018 में जांच शुरू की गई थी।
UN तक गया था दक्षिण अफ्रीका : उनके खिलाफ ये आरोप भी लगे हैं कि उन्होंने अपने करीबी व्यापारी भाई अतुल गुप्ता, अजय और राजेश गुप्ता को नीति प्रभावित करने और सरकारी संसाधनों को लूटने की अनुमति दी। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो सका है कि तीसरे भाई अजय को क्यों नहीं गिफ्तार किया गया। अधिकारियों का कहना है कि 2018 में गुप्ता ब्रदर्स ने अरबों रुपए लूट कर दुबई भाग गए। दक्षिण अफ्रीका गुप्ता ब्रदर्स की गिरफ्तारी के लिए UN तक गया था, क्योंकि UAE के साथ उसकी कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं थी।

Related posts

भारत, खाड़ी देशों के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करेगा ब्रिटेन

Pradesh Samwad Team

WHO ने दुनिया को दी ये बड़ी चेतावनी, भूलकर भी न खाएं इस देश में बनने वाला चॉकलेट

Pradesh Samwad Team

एलन मस्क के नए ट्वीट ने मचाई खलबली : ‘अगर मैं संदिग्ध हालातों में मर जाऊं तो…’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment