Pradesh Samwad
देश विदेश

‘यूक्रेन पर रूस किसी भी दिन हमला कर सकता है’, अमेरिका की चिंता, दूसरी बार चेतावनी

यूक्रेन संकट पर अमेरिका ने दूसरी बार चेतावनी दी है। राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन को लगता है कि रूस किसी भी दिन युद्ध का ऐलान कर सकता है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि रूस को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी।
विलमिंगटन, अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि रूस यूक्रेन पर ‘किसी भी दिन’ हमला कर सकता है। संघर्ष की शुरुआत हुई तो मानवता को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार की ये दूसरी चेतावनी है। इसके पहले अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि रूस ने महीने के मध्य तक अपनी मंशा के अनुरूप कम से कम 70 फीसदी सैन्य साजोसामान एकत्र कर लिया था।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इसका मकसद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ हमला करने का विकल्प मुहैया कराना है। सुलिवन ने कहा, ‘अगर युद्ध छिड़ता है, तो यूक्रेन को बड़ी मानवीय कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन अपनी तैयारियों और प्रतिक्रिया के आधार पर हमारा विश्वास है कि रूस को भी इसके लिए रणनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।’
जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सीधे तौर पर उन खबरों का जिक्र नहीं किया जिसके मुताबिक व्हाइट हाउस ने सांसदों को जानकारी दी है कि रूस आक्रमण करके कीव पर त्वरित कब्जा कर सकता है जिसमें 50,000 लोग हताहत हो सकते हैं।
सुलिवन ने कहा कि अब भी एक राजनयिक समाधान संभव है। प्रशासन ने हाल के दिनों में चेतावनी दी थी कि रूस तेजी से यूक्रेन के क्षेत्र पर आक्रमण करने का इरादा रखता है।
बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि खुफिया जानकारी के मुताबिक क्रेमलिन ने यूक्रेन के सुरक्षा बलों द्वारा हमला करने की कहानी गढ़ने के लिए एक विस्तृत साजिश पर काम किया था, ताकि रूस को अपने पड़ोसी के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का बहाना मिल सके।

Related posts

UBAI AIRSHOW में गरजा भारत का HAL तेजस, तस्वीरों ने चीन-पाक की बोलती बंद की

Pradesh Samwad Team

चीन लैब में बना रहा ‘महामानवों’ की सेना, स्पेस से लेकर समुद्र की गहराई तक पहुंचेगा ‘सुपर सोल्जर’

Pradesh Samwad Team

NASA ने अंतरिक्ष में ‘खोला’ सैलून! देखिए शून्य गुरुत्वाकर्षण में भारतीय मूल का यह अंतरिक्ष यात्री बना बार्बर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment