Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

मॉनसून में होने वाली खुजली और रैशेज से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये घरेलु नुस्‍खें

मॉनसून के मौसम में लोगों को कई तरह की स्किन और हेयर प्राॅब्लम होने लगती हैं। मॉनसून के सीजन में ज्यादातर लोगों और खासकर बच्चों को स्किन से संबंधित काफी परेशानी होने लगती हैं। ऐसे में कई बच्चों में स्किन रैशेज, खुजली और घमौरियां जैसी परेशानी आम देखने को मिलती है।
दरअसल जब मॉनसून में वातावरण में नमी बढ़ जाती है और गर्मी की वजह से पसीना आने लगता तो स्किन पर बैक्‍टीरिया पनपते हैं और इनकी वजह से ही स्किन पर खुजली होने लगती है। इससे निजात पाने के लिए वैसे तो मार्केट में कई सारे प्राॅडक्टस है जिससे आराम भी मिलता है लेकिन यह समस्या फिर से पैदा हो जाती है।
ऐसे में आप घर पर ही नेचुरल और घरेलू नुस्‍खों को अपना कर इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि स्किन प्राॅब्लम को ठीक करने के लिए आप क्‍या कर सकते हैं-
नींबू और बेकिंग सोडा : नींबू खाने में जीतना फायदेमंद है उतना ही यह घरेलू नुस्‍खों में भी लाभकारी है, अगर आपको खुजली हो रही है तो आप नहाते समय एक कटोरी में दो चम्‍मच बेकिंग सोडा और एक चम्‍मच नींबू पानी का पेस्‍ट बनाकर इसे स्किन पर लगाएं औऱ फिर 5 से 10 मिनट के बाद इसे वाॅश कर ले, ऐसा करने से आपको खुजली से आराम मिलेगा।
चंदन : चंदन की तरह से गुणकारी है। स्किन के लिए चंदन का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद है, आप बाजार में मिलने वाले चंदन पाउडर को लें और खुजली वाले जगह पर पेस्ट की तरह लगाए। थोड़ी ही देर में आपको खुजली की समस्या राहत मिलेगी।
नीम : नीम एंटी बैक्‍टीरियल गुण से भरपूर होता है, यह स्किन के लिए बहुत ही फादेमंद है। स्किन रैशेज और खुजली के लिए आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए सबसे पहले आप नीम के पत्तों को पीस लें और प्रभावित जगह पर लगाएं, जल्द ही राहत मिलेगा।
नारियल तेल : नारियल के तेल भी एंटी इनफ्लामेशन और एंटी बैक्‍टीरियल गुण से भरपूर होते है, ऐसे में आप स्किन को नैरिश रखने के लिए इसे त्‍वचा पर मसाज की तरह लगा सकते है। अगर बरसात के मौसम में अगर आपको खुजली हो रही है तो नहाते समय आप नारियल तेल से मालिश करें ऐसा करने से आपकों लाभ मिलेगा।

Related posts

पति-पत्नी के रिश्ते में फ्रेंडशिप क्यों पड़ जाती है कमजोर

Pradesh Samwad Team

शादी वाले दिन इन 4 बातों को भूलकर भी न करें इग्नोर, वरना पड़ेगा भारी

Pradesh Samwad Team

लड़कियों में आते हैं 4 बदलाव शादी के बाद

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment