Pradesh Samwad
खेल

मैदान में दौड़ के बाद खेला क्रिकेट… स्टेडियम में ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ग्वालियर पहुंचकर शंकरपुर में स्थित निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम में जमकर क्रिकेट खेला है। इस दौरान मैदान में दौड़ भी लगाई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे थे। ग्वालियर एयरपोर्ट से सीधा शंकरपुर में स्थित निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम को देखने पहुंच गए। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद को क्रिकेट खेले बिना नहीं रोक सके।

महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को दिया जन्म, अब छह परियों की बनी मां

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां आधे घंटे तक बैटिंग की। उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर रनिंग करते हुए मैदान का जायजा भी लिया। सिंधिया के साथ उनके समर्थक भी मैदान पर दौड़ते नजर आए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम मेरे पिताजी का बहुत पुराना सपना था, वह लंबे समय से प्रयासरत रहे है। उन्होंने कहा कि वह सपना अब तेज गति से साकार होता जा रहा है। स्टेडियम का करीब 45 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 30,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम को अगले साल दिसंबर तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। सिंधिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दर्शकों के साथ एक कारपोरेट बॉक्स और मीडिया के लिए भी खास बॉक्स बनाए जा रहे हैं।

Indore News : इंदौर कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को कितना तैयार? प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जानिए

सिंधिया के मुताबिक ग्वालियर का यह नया स्टेडियम ना सिर्फ देश का बल की दुनिया का सबसे अत्याधुनिक स्टेडियम बनेगा। यहां की टर्फ विकेट भी शानदार होगी जो हाई स्कोरिंग मैच के लिए उपयुक्त मानी जाएगी। जनवरी 2023 में जब अंतरराष्ट्रीय मैच आवंटित होंगे, तब ग्वालियर की बारी आएगी तो इस नए ग्राउंड में मैच कराया जाएगा

Related posts

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तथा उषा ठाकुर मंत्री द्वारा खिलाडियो को मेडल पहना कर खिलाडियो का उत्साहवर्धन किया

Pradesh Samwad Team

हीरा लाल गायकवाड़ अंतर संभागीय अंडर – 18 क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 हेतु चयन ट्रायल दिनांक 9 मार्च से ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर

Pradesh Samwad Team

ओलिंपियन श्री विवेक सागर बने क्रिस्प के स्पोर्टस प्रमोटिंग ब्रांड एम्बेसडर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment