31.7 C
Madhya Pradesh
June 14, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

मुझे अफसोस है कि मैं तापसी के साथ काम नहीं कर पाया : चिरंजीवी

तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के रिलीज से पूर्व कार्यक्रम में शामिल हुए मेगास्टार चिरंजीवी ने अभिनेत्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें तापसी के साथ काम नहीं करने का पछतावा है। चिरंजीवी ने कहा, “फिल्म ‘झुमंडी नादम’ में तापसी की उपस्थिति से मैं हैरान था। जब तक मैं उनके साथ काम कर पाता, तब तक मैं राजनीति में व्यस्त हो गया था।” उन्होंने मजाकिया लहजे में कहामुझे बिना तापसी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किए राजनीति में आने का अफसोस है। चिरंजीवी ने भी ‘कलर फोटो’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिनेता सुहास की भी सराहना की। कार्यक्रम में चिरंजीवी की उदार प्रशंसा ने नवोदित कलाकारों को बहुत प्रोत्साहन दिया। फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ मैटिनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निरंजन रेड्डी और अन्वेश रेड्डी द्वारा निर्मित है, जबकि इसे ‘एजेंट साई श्रीनिवास अथरेया’ फेम स्वरूप आरएसजे द्वारा निर्देशित किया गया है।

Related posts

करीना कपूर ने वीकेंड पर अपने गर्लगैंग के साथ की मस्ती, वायरल हो गई पार्टी की तस्वीर

Pradesh Samwad Team

नुसरत जहां ने यश संग बच्‍चे पर पहली बार तोड़ी चुप्‍पी, कहा- दुनिया क्‍या कहती है मुझे फर्क नहीं पड़ता

Pradesh Samwad Team

68वी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment