Pradesh Samwad
Uncategorized

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित हुए युवा वैज्ञानिकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय थॉमस बुफ्फोर्ड अवार्ड्स

गत दिवस मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में युवा वैज्ञानिकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय थॉमस बुफ्फोर्ड अवार्ड्स आयोजित हुए ।
मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी और ईस्ट हिमालयन सोसाइटी के तत्वाधान में ऑनलाइन आयोजित हुए इस कार्यक्रम का आरम्भ वाइस चांसलर प्रो अरुण कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों के स्वागत से किया। कार्यक्रम में अमेरिका से भी कई प्रख्यात वैज्ञानिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सोसाइटी के संस्थापक सचिव प्रोफेसर ए पी दास ने प्रतिष्ठित अवार्ड्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की दो प्रख्यात पादप वैज्ञानिकों थॉमस और बुफ्फोर्ड के नाम पर यह प्रतिष्ठित अवार्ड्स रखे गए जिसका उद्देश्य युवा वैज्ञानिकों को उनके द्वारा किये शोध कार्यों के लिए प्रेरित करना है । इस अवसर पर सुज़ैन थॉमस भी अमेरिका से जुडी और युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में डॉ पयोनिम को प्रथम, डॉ प्रनोती को द्वितीय और डॉ तबा येही को तृतीय पुरुस्कार दिया गया । विजेताओं को पुरुस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए। हारवर्ड यूनिवर्सिटी के डॉ कांची गाँधी ने कार्यक्रम में शामिल होकर युवा वैज्ञानिकों की सराहना की और उन्होंने युवाओं को शोध क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो अरुण पांडेय ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं युवा वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया ।
मानसरोवर समूह की चेयरपर्सन श्रीमती मंजुला तिवारी एवं सी ई डी इंजीनियर गौरव तिवारी ने विजेता युवा वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए अपने शोध कार्यों को अंतर्राष्ट्रीय मंच तक ले जाने की प्रेरणा दी।

Related posts

Mafia Casino – Pelaamisen Huipputaso ja Uniikki Pelikokemus

7 Gaming Platform: The Gateway to Top-Tier Web-Based Gaming Quality

TugaBet – Luotettava Peliseurasi Vuodelle 2024

Leave a Comment