Pradesh Samwad
खेलविडियो

माइकल नेसर की तेजतर्रार शॉट बाउंड्री रोप पर पड़े रोवर कैमरा में लगी


एडिलेड के मैदान पर एशेज सीरीज के तहत चल रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर माइकल नेसर का एक तेजतर्रार शॉट बाऊंड्री रोप पर पड़े रोवर कैमरे पर जा लगा। हालांकि कैमरे का ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। घटनाक्रम तब हुआ जब इंगलैंड के गेंदबाज अपनी पारी को 147वां ओवर फेंक रहे थे। माइकल नेसर ने अपने 34 रनों की पारी के दौरान इंगलैंड के गेंदबाजों को खूब छकाया। उन्होंने महज 24 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को 400 रन से पार जाने में मदद मिली।
बहरहाल, उक्त घटनाक्रम के वक्त इंगलैंड के ऑलराऊंडर क्रिस वोक्स गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी एक गेंद पर माइकल नेसार ने क्रीज से बाहर आते एक शॉट खेला। गेंद बल्ले से अच्छे संपर्क में आई और तेजी के साथ बाऊंड्री रोप की ओर निकल गई। ब्राऊंडी रोप पर ही रोवर कैमरा पड़ा था। गेंद कैमरे के ठीक नीचे स्टैंड पर लगी।

Related posts

मध्य प्रदेश के प्रशांत कुशवाहा बने आइकेसीए के अध्यक्ष
भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन (आइकेसीए) की वार्षिक बैठक राजधानी भोपाल में होटल रेडिसन में बुधवार को आयोजित हुई जिसमे मध्य प्रदेश के प्रशांत कुशवाहा को आइकेसीए का अध्यक्ष और गुजरात के बीएस वनार को महासचिव चुना गया।

Pradesh Samwad Team

रावलपिंडी टेस्ट ड्रॉ, इमाम और शफीक ने तोड़ा 53 साल पुराना रिकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

विश्व पर्यावरण दिवस पर साईकिल रैली एवं रन फॉर नेचर का आयोजन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment