32.5 C
Madhya Pradesh
May 29, 2026
Pradesh Samwad
खेल

माइकल क्लार्क ने की भविष्यवाणी, अगर ऑस्ट्रेलिया एशेज जीता तो लैंगर छोड़ देंगे पद


पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को लगता है कि हाल में टी20 विश्व कप का खिताब हासिल करने के बाद अगर आस्ट्रेलिया एशेज जीत लेता है तो मुख्य कोच जस्टिन लैंगर अपना पद छोड़ देंगे। लैंगर को 2018 में गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके रहते हुए टीम ने रविवार को पहली बार टी20 विश्व कप जीता।
क्लार्क ने कहा कि वह चाहते थे कि आस्ट्रेलिया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बने। वह चाहते थे कि हम ऐसी क्रिकेट खेलें जिस पर उन्हें गर्व हो और हमने अभी-अभी विश्व कप जीता है। अगर हम एशेज भी जीत जाते हैं तो फिर वह उन सब चीजों को हासिल कर लेंगे जिसके लिए उन्होंने यह पद संभाला था और जितना मैं लैंग (लैंगर) को जानता हूं वह गलत कारणों के लिए कोच नहीं बने रहेंगे।
गौर हो कि जस्टिन लैंगर की ही कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली बार टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। विश्वकप कके बाद अब ऑस्ट्रेलिया के सामने एशेज जैसी बड़ी सीरीज है। इस सीरीज पर एक बार फिर जस्टिन लैंगर पर सभी की निगाहें होंगी।

Related posts

बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विस्फोटक शतक

Pradesh Samwad Team

उडान क्रिकेट अकादमी और फ्यूचर्स क्रिकेट अकादमी तीन मैचों कीएक दिवसीय क्रिकेट सीरीज, ने जीता तीसरा एक दिवसीय मैच किया क्लीन स्वीप

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment