Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

महिला रिपोर्टर को Live TV पर कार ने मारी टक्कर, फिर भी नहीं छोड़ी रिपोर्टिंग


अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया में एक महिला रिपोर्टर को रिपोर्टिंग के वक्त एक कार ने टक्कर मार दी। इसके बावजूद महिला रिपोर्टर ने अपनी रिपोर्टिंग को जारी रखा। इस घटना का वीडियो अब तेजी से शेयर किया जा रहा है। डब्लूएसएजेड न्यूज की रिपोर्टर की पहचान टोरी योर्गी के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद उन्हें मामूली चोट आई है।
वेस्ट वर्जीनिया की रिपोर्टर टोरी योर्गी के साथ यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है। एक्सीडेंट के दौरान वह कानाहवा काउंटी से रिपोर्टिंग कर रही थीं। एंकर के सवालों का जवाब देते वक्त कार ने जोरदार टक्कर मारी। इससे टोरी योर्गी उछलकर कैमरे से जाकर भिड़ गईं। हालाकि, उन्होंने खुद को बड़ी जल्दी संभाला और बताया कि वह पूरी तरह से ठीक हैं।
एंकर की भूमिका पर उठे कई सवाल : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग टीवी एंकर की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अपनी रिपोर्टर के एक्सीडेंड को देखने के बाद भी एंकर इतना शांत क्यों बना रहा। कई लोगों ने मल्टीमीडिया पत्रकारों के लिए नई नीति बनाने की मांग की है।
रिपोर्टर ने ट्वीट कर सेहत की जानकारी दी : एक्सीडेंट के बाद योर्गी ने ट्वीट कर खुद के ठीक होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं, बस थोड़ा सा दर्द महसूस हो रहा है। उन्होंने टीवी एंकर के बचाव की भी कोशिश की, जो अपनी प्रतिक्रिया के लिए आलोचना का सामना कर रहे थे। योर्गी ने बताया कि एंकर यह नहीं देख सके कि उस पल मेरे साथ क्या हो रहा था। वह उन सबसे दयालु लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानती हूं। उन्होंने सबसे पहले मुझे हालचाल लेने के लिए फोन किया था।

Related posts

रेसिंग कारों में हुई टक्कर, वीडियो बनाने वाली महिला बाल-बाल बची

Pradesh Samwad Team

दरियाई घोड़ों की भीड़ ने अकेले मगरमच्छ को घेरा, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ!

Pradesh Samwad Team

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भोपाल पुलिस ने थानों एवं कार्यालयों में किया वृक्षारोपण

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment