Pradesh Samwad
खेल

महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी के लिए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का टेलेन्ट सर्च
इन्दौर के एमरल्डहाईट्स स्कूल में प्रारंभ हुआ पहले चरण का चयन ट्रायल

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा शिवपुरी में संचालित महिला क्रिकेट अकादमी में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए टेलेन्ट सर्च का आयोजन विभिन्न चरणों में शिवपुरी, भोपाल इन्दौर एवं जबलपुर में किया जाना है। इस टेलेन्ट सर्च में 14 से 21 आयु वर्ग खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। महिला क्रिकेट अकादमी में इंदौर और उज्जैन संभाग के खिलाड़ियों के लिए टेलेन्ट सर्च इन्दौर में 28 फरवरी एवं 1 मार्च, 2022 को आयोजित होंगे। इसी कड़ी में आज इन्दौर के एमरल्डहाईट्स स्कूल खेल मैदान पर टेलेन्ट सर्च का आयोजन किया गया। आज आयोजित टेलेन्ट सर्च में 50 महिला खिलाड़ियों ने भागीदारी की। यह चयन ट्रायल कल भी इन्दौर में चलेगा। इसी तरह भोपाल, नर्मदापुरम एवं सागर संभाग के खिलाड़ियों के लिए टेलेन्ट सर्च भोपाल के अंकुर खेल मैदान पर 2 एवं 3 मार्च को, जबलपुर संभाग के खिलाड़ियों के लिए टेलेन्ट सर्च जबलपुर के रानीताल खेल परिसर में 4 एवं 5 मार्च को तथा ग्वालियर और चंबल संभाग के खिलाड़ियों के लिए टेलेन्ट सर्च शिवपुरी स्थित अकादमी खेल परिसर में 7 एवं 8 मार्च, 2022 को आयोजित किया जायेगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व अंतर्राष्ट्रीय ऑलराउण्डर खिलाड़ी सुश्री बिन्देश्वरी गोयल मुख्य चयनकर्ता के रूप में चयन ट्रायल में उपस्थित रहेंगी। टेलेन्ट सर्च के लिए ऑनलाईन रजिस्टेªशन की व्यवस्था की गई थी। यदि कोई खिलाड़ी ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन नहीं करा सका है तो उसके लिए चयन ट्रायल स्थल पर निर्धारित तिथि पर प्रातः 9ः00 बजे पहूंचकर ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन कर चयन ट्रायल में भागीदारी कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिले के जिला खेल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

मुमताज़ खान एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के 75 वी सालगिरह प्लानिंग समिति के सदस्य

Pradesh Samwad Team

रमीज राजा बोले, भारत के साथ क्रिकेटीय रिश्ते मजबूत बनाने की जरूरत, क्या नरम हुए तेवर!

Pradesh Samwad Team

केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल अंडर 18 टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment