Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

मर्दों से जुड़ी वो 4 बातें, जिन्हें वह पत्नी के सामने कभी नहीं स्वीकारते

ब्रिटेन की पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च कहती है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष सबसे ज्यादा झूठ बोलते हैं। वह न केवल झूठ बोलने के मामले में खुद को महिलाओं से बेहतर मानते हैं बल्कि अपनी पत्नी से रोजाना एक-दो झूठ बोलना भी उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। इस विषय पर काम कर चुके वेर्गिन भी कहते हैं कि ‘हमारी रिसर्च में जो बातें निकलकर सामने आई थीं, उसमें से एक यह है कि झूठ बोलने लोगों में से लगभग 40 फीसदी लोग ही अपने साथी को धोखा देते हैं जबकि 60% लोग केवल झूठ ही बोलते हैं।’
हालांकि, इस तरह के नतीजों के पीछे महिलाओं की शक करने की आदत को भी एक कारण माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर मुद्दों के सामने पर वह अपने पार्टनर को शक की नजर से देखती हैं। यही एक वजह भी है कि बहुत बार मर्द अपनी पत्नी को खुश करने के लिए भी आसानी से झूठ बोल देते हैं, जिसे गलत नहीं कहा जा सकता। ऐसे में आज हम आपको वो 4 बातों को बताने जा रहे हैं, जिन्हें चाहकर भी ज्यादातर लड़के नहीं स्वीकारते हैं।
मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता : इस बात में कोई दोराय नहीं कि जब पत्नी मायके जाने वाली होती है, तो ज्यादातर पति अपना प्यार जाहिर करते वक्त यही कहते नजर आते हैं कि ‘मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता’ जबकि असल बात कुछ और ही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब पत्नी घर से दूर होती है, तो पतियों को न केवल एक बार फिर अपनी बैचलर्स लाइफ जीने का मौका मिलता है बल्कि इस दौरान वह सब कुछ करते हैं, जो वह अपनी पार्टनर के सामने नहीं कर पाते।
मैं उसे देख नहीं रहा था : खूबसूरत लड़की को घूर-घूरकर देखने के बाद भी ज्यादातर मर्द इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं कि उन्होंने किसी और को देखा। खासकर अपनी पत्नी के सामने तो बिल्कुल भी नहीं। शायद ऐसा इसलिए क्योंकि अगर वह इस बात को मान लेंगे कि उनकी नजर उस लड़की से हट नहीं रही थी, तो उनकी पत्नी इस बट पर बुरी तरह गुस्सा हो सकती है। वह न केवल बात-बात पर ताने देगी बल्कि जब भी वह साथ में बाहर जाएंगे तो अपने पति पर कड़ी नजर भी रखेगी।
मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया : सिगरेट के खाली पैकेट को लेकर सभी मर्द झूठ बोलते हैं। वह कभी इस बात को नहीं मानते कि उन्हें सिगरेट पीने का शौक है। ऐसे में अगर गलती से उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड को सिगरेट का खाली डिब्बा पॉकेट से मिल जाए, तो वह यही कहते हैं कि सिगरेट पीना उन्होंने बहुत दिन पहले ही छोड़ दिया है। वह कभी भी इस बात को नहीं मानेंगे कि उन्हें अभी भी सिगरेट पीने की लत है।
इंटीमेसी की पक्की जानकारी : कुछ पुरुष ऐसे होते हैं, जो अपने पार्टनर को इस बात का विश्वास दिलाते हैं कि फिजिकल इंटीमेसी को लेकर वह बहुत ही ज्यादा जागरूक हैं जबकि असल सच्चाई तो यह है कि ज्यादातर मर्द सुरक्षित यौन प्रथाओं के बारे में नहीं जानते हैं। वह न केवल अपने साथी के सामने अच्छा अभिनय करने की कोशिश करते हैं बल्कि अपने इस झूठ की वजह से अपने पार्टनर को कंफर्ट फील भी कराते हैं।

Related posts

होली से पहले ऐसे करें स्किन, बालों व नाखूनों की केयर, नहीं चढ़ेगा होली का पक्का रंग

Pradesh Samwad Team

इन 7 संकेतों से जाने कि आपका पार्टनर करता है आपसे बहुत प्यार

Pradesh Samwad Team

अपने पापा के साथ ये 4 बर्ताव नहीं करना चाहिए लड़कियों को शादी के बाद

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment