33.9 C
Madhya Pradesh
June 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

मप्र वाटर स्पोर्ट्स रोइंग अकादमी की दो खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी

मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स रोइंग अकादमी की दो खिलाड़ियों का चयन सीनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। चैंपियनशिप के लिए भारतीय शिविर का आयोजन ओडिशा के जगतपुर स्थित साई सेंटर में विगत 45 दिनों से जारी था। इस शिविर में मप्र की दोनों खिलाड़ियों ने भागीदारी की और अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम में स्थान पक्का किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई देते हुए एशियन चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है। एशियन चैंपियनशिप का आयोजन 8 से 12 दिसंबर तक थाईलैंड में होने जा रहा है।
रोइंग के मुख्य प्रशिक्षक श्री दलबीर सिंह ने बताया कि अकादमी की खुशप्रीत कौर का चयन क्वार्टर पुल स्कल स्पर्धा में भारतीय टीम में हुआ है। वहीं, रूकमणि दांगी का चयन डबल स्कल में हुआ है। खिलाड़ी ओडिशा शिविर से सीधे थाईलैंड के लिए रवाना होंगे।

Related posts

डेब्यू मैच में ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ी के सिर में लगी गेंद, अस्पताल में भर्ती

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट अजमल खान क्लब ने सोनेट क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

भारत की पहली बुलेट क्रशर मशीन म.प्र. शूटिंग अकादमी में स्थापित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment