Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मप्र मानवाधिकार आयोग ने पुलिस से फर्जी समूहों पर कार्रवाई करने को कहा

भोपाल, 23 अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग (एमपीएचआरसी) ने सोमवार को ‘‘इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन’’ कहने वाली एक संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने और आठ अक्टूबर तक इस मामले में रिपोर्ट सौंपने के लिए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को कहा है।
आयोग के जनसंपर्क अधिकारी ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि जबलपुर निवासी एस. सी. बटालिया द्वारा इस तथाकथित आयोग की शिकायत के बाद एमपीएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने यह निर्देश दिया है।
उन्होंने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि इस संस्था की जबलपुर इकाई ने अपनी कार्यकारिणी समिति की घोषणा करने के लिए एक पत्रकार वार्ता आयोजित की थी और यह मानवाधिकार आयोग के नाम का दुरुपयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि 24 अगस्त 2017 को एमपीएचआरसी ने मानवाधिकार आयोग के नाम के दुरुपयोग का संज्ञान लिया और प्रदेश के संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को इस तरह के फर्जी आयोगों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है।

Related posts

Spielerei Blässe Und Zufällig Telefonnummer Genesis Goldenstar casino . Switzerland Spin to Win

Le Cool‑Off des casinos en ligne : comment la pause responsable protège les joueurs tout en respectant les exigences légales

Gioco mobile sicuro e pagamenti protetti: la guida definitiva per giocatori d’azzardo online che vogliono divertirsi senza rischi, ottimizzare i bonus e mantenere al sicuro i propri fondi e garantire transazioni veloci su casinò live, slot con RTP alto e jackpot progressivi

Leave a Comment