Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में गड़बड़ियों के कारण 60 नर्सिंग होम का पंजीयन निरस्त


मध्यप्रदेश सरकार ने निरीक्षण के दौरान अलग-अलग गड़बड़ियां पाए जाने पर करीब 60 नर्सिंग होम के पंजीयन निरस्त कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अफसर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने इंदौर में संवाददाताओं को बताया, “हम पता लगाने के लिए राज्य भर में नर्सिंग होम का निरीक्षण करा रहे हैं कि उनमें कानूनी प्रावधानों का पालन हो रहा है या नहीं? निरीक्षण के दौरान तय चिकित्सा सुविधाओं में कमी और अन्य गड़बड़ियां पाए जाने पर हमने करीब 60 नर्सिंग होम के पंजीयन निरस्त कर दिए हैं।”
उन्होंने यह भी बताया, “फिलहाल कोविड-19 राज्य में नियंत्रित स्थिति में है। मैंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे अब लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के मूल कार्यक्रमों में तेजी लाएं।”
त्रिपाठी, इंदौर संभाग में स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की समीक्षा बैठक के लिए इंदौर आए थे।

Related posts

Stratégies de gestion du risque : comment les free‑spins et le RTP des plateformes leaders maximisent vos gains aux machines à sous

Baccarat Live VIP en 2024 : comment maximiser les jackpots grâce aux bonus de Nouvel An

एलएनसीटी ग्रुप की निदेशक पूजाश्री चौकसे ग्लोबल एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment