26 C
Madhya Pradesh
July 29, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश ने खोया अपना लाल… CM शिवराज चौहान ने नायक जितेंद्र कुमार को दी श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के कुन्नूर में मध्यप्रदेश की माटी के सपूत नायक जितेंद्र कुमार की तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका सिंह रावत सहित 13 अन्य लोगों की मृत्यु हुई है।
अपने शोक संदेश में चौहान ने कहा, ‘तमिलनाडु के कुन्नूर में आज जिस हेलीकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत जी को हमसे छीन लिया, उसी में मध्यप्रदेश के सीहोर के पुत्र जितेंद्र कुमार ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राण गंवा दिए।’
सीहोर जिले के धामंदा गांव के रहने वाले थे जितेंद्र : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। एक अधिकारी ने यहां बताया कि नायक जितेंद्र कुमार मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के धामंदा गांव के रहने वाले थे और रावत के निजी सुरक्षा अधिकारियों में से एक थे।

Related posts

75 करोड़ सूर्य नमस्कार का महा अभियान प्रारंभ

Pradesh Samwad Team

12 Experten‑Tipps für maximale Bonusgewinne im BillionaireSpin Casino

Halloween 2024 : Comment les sites de jeux en ligne transforment les free‑spins en frissons gagnants

Leave a Comment