Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 11 नए मामले


मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,919 तक पहुंच गयी। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है तथा प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,514 है। उनके अनुसार फिलहाल 152 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक
भोपाल, पांच अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,919 तक पहुंच गयी।
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है तथा प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,514 है। उनके अनुसार फिलहाल 152 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 7,81,253 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को 4,08,074 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,41,08,408 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

Related posts

L’essor du pari e‑sportif : comment les casinos modernes redéfinissent le marché des jeux de hasard

Halloween 2024 : Comment les sites de jeux en ligne transforment les free‑spins en frissons gagnants

L’avvento delle scommesse sugli e‑Sport: come i casinò online stanno trasformando il mercato del betting

Leave a Comment