Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में तेजाब छिड़ककर पांच बेसहारा कुत्तों की बेरहमी से हत्या, पशु प्रेमियों में आक्रोश


मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजाब छिड़ककर पांच बेसहारा कुत्तों की बेरहमी से हत्या पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अमानवीय क्रूरता की इस घटना को लेकर आक्रोशित पशु प्रेमियों ने पुलिस से मांग की है कि इसके आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार किया जाए।
पशु हितैषी संस्था “पीपुल फॉर एनिमल्स” की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने शनिवार को “पीटीआई-भाषा” को बताया, “हमें हमारी हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में पांच बेसहारा कुत्तों के मुंह पर अज्ञात लोगों ने बुधवार तड़के तेजाब छिड़क दिया और इससे बुरी तरह घायल जानवर दर्द से तड़प रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों ने पांचों कुत्तों का नजदीकी पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। लेकिन चार से आठ साल की उम्र वाले इन जानवरों की जान नहीं बचाई जा सकी।
जैन ने बताया कि उन्होंने इंदौर से करीब 50 किलोमीटर दूर नागझिरी पहुंचकर पुलिस के आला अफसरों से मुलाकात की और उन्हें इस अमानवीय घटना का ब्योरा दिया जिसके बाद स्थानीय थाने में शुक्रवार देर शाम अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 428 और 429 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने कहा, “बेसहारा कुत्तों को बेरहमी से जान से मारने की घटना पर कई पशु प्रेमी स्तब्ध और आक्रोशित हैं। हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार करे।”
इस बीच, मामले की जांच कर रहे नागझिरी पुलिस थाने के उप निरीक्षक लिवान कुजूर ने फोन पर बताया, “बेसहारा कुत्तों पर तेजाब छिड़ककर उन्हें जान से मारने वाले व्यक्तियों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। हम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

Related posts

Folyamatban Lévő Promóciók És Lojalitás Tanfolyam – Magyarország Start Playing Free Spins Casino

Estate responsabile: Come i jackpot possono promuovere una protezione familiare nei casinò moderni

Étudiants : comment profiter des gros jackpots sans exploser son budget ?

Leave a Comment