23 C
Madhya Pradesh
October 24, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में तेंदुए की खाल एवं नाखून बरामद, दो शिक्षकों सहित छह लोग गिरफ्तार


मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में तेंदुए के अवयवों को बेचने के आरोप में दो शिक्षकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से तेंदुए की खाल और छह नाखून बरामद किये गये हैं।
मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आलोक कुमार ने एक बयान में बताया कि वन्य प्राणी मुख्यालय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग झाबुआ जिले में पेटलावद-राजोद मार्ग पर वन्यजीव के अवयवों को बेचने की फिराक में है।
उन्होंने कहा कि इस सूचना पर ‘स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स’, वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और विशेष कार्य बल (पुलिस) ने संयुक्त रूप से तुरंत कार्रवाई की और वन्यजीव का शिकार कर उसके अवयवों के अवैध परिवहन और अवैध व्यापार करने वाले छह आरोपियों को शनिवार को पेटलावद-राजोद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
कुमार ने बताया कि इनके पास से तेंदुए की एक खाल और छह नाखूनों के अलावा छह मोबाइल, चार पहिया और दोपहिया वाहन बरामद किये गये हैं।
उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने बताया, ‘‘गिरफ्तार आरोपियों में से चार अलीराजपुर और दो धार जिले के निवासी है। इनमें से दो शिक्षक भी हैं।’’

Related posts

बारिश ने बढ़ाई एमपी में मुश्किलें, दिन में रात जैसी फिलिंग, आगे कैसा रहेगा मौसम

Pradesh Samwad Team

Bonusy A Preposielanie • SK Start Winning vincispin

Analyse économique des 10 meilleures machines à sous : comment les tournois et les bonus transforment le jeu en profit

Leave a Comment