Pradesh Samwad
खेल

म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम ने ग्रुप-बी में साई-बी की टीम को 7-0 से पराजित किया

खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) का दूसरा चरण 22 से 28 फरवरी तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में खेला जा रहा है। इस लीग के ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की टीम ने साई-बी की टीम को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से पराजित कर विजयी शुरूआत की।
म.प्र. हॉकी अकादमी की खिलाड़ी साधना सेंगर ने पहले क्वार्टर के 6वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर के 20वें मिनट में योगिता बोरा तथा 27वें मिनट में भूमिक्षा साहू ने एक-एक फील्ड गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर के 37वें मिनट में अकादमी की खिलाड़ी ऋतिका सिंह ने पेनाल्टी कार्नर से एक गोल और 42वें मिनट में एक फील्ड गोल कर टीम को 5-0 की बढ़त दिलाई। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर में अकादमी की खिलाड़ी नीरज राणा ने 52वें तथा 55वें मिनट में टीम के लिए एक-एक फील्ड गोल किए। इस प्रकार म.प्र. हॉकी अकादमी ने यह मुकाबला 7-0 से जीत लिया। साई-बी की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का प्रथम चरण 15 से 21 दिसम्बर, 2021 तक नई दिल्ली में खेला गया था। जिसमें मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही। खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) के अंतर्गत 23 फरवरी को म.प्र. हॉकी अकादमी का मुकाबला स्पोर्ट्स होस्टल, भुवनेश्वर की टीम से अपरांह 03ः15 बजे से प्रारंभ होगा।

Related posts

जेम्स एंडरसन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बने तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

Pradesh Samwad Team

टोक्यो ओलंपिक 2020 कमलप्रीत की हार सचिन-सहवाग ने लिखी ऐसी बात, हर कोई कर रहा सलाम

Pradesh Samwad Team

आर वी स्पोर्ट्स ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment