Pradesh Samwad
खेल

म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी आर्यन सेन ने जीता कांस्य पदक

ताशकंद के उज़्बेकिस्तान में 24 फरवरी से 3 मार्च, 2022 तक खेली जा रही एशियन फेंसिंग चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी आर्यन सेन ने कांस्य पदक अर्जित कर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आर्यन सेन ने यह पदक फेंसिंग के ईपी इवेन्ट में हासिल किया। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने फेंसिंग खिलाड़ी आर्यन सेन को एशियन फेंसिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामना दी है। उल्लेखनीय है कि म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी। तब से अभी तक फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर 38 स्वर्ण, 52 रजत तथा 79 कांस्य सहित 169 पदक तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य सहित 10 पदक अर्जित किए है। म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में फेंसिंग खेल की बारिकियां सीख रहे है।

Related posts

अमित मिश्रा के शानदार खेल की बदौलत नोएडा रॉकर्स की इंडिया पावर ट्रॉफी क्रिकेट कप में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

मानसरोवर आयुर्वेदिक कॉलेज द्वारा बच्चों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘

Pradesh Samwad Team

कैरियर कॉलेज मै दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment