24.4 C
Madhya Pradesh
July 30, 2026
Pradesh Samwad
खेल

म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी
अकादमी के घुड़सवारों ने प्रतियोगिता में अब तक 3 स्वर्ण और 3 रजत सहित जीते 6 पदक

दिल्ली के आर्मी पोलो रायडिंग सेंटर पर 9 से 17 अप्रैल, 2022 तक खेली जा रही दिल्ली हॉर्स शो प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के घुड़सवारों ने प्रतियोगिता में अब तक तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेली गई सीनियर ड्रेसाज मीडियम क्लास व्यक्तिगत स्पर्धा में अकादमी के घुड़सवार भोलू परमार ने थारोब्रिड घोड़े रॉकटीर पर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया। जबकि अकादमी के घुड़सवार राजू सिंह ने रॉकफीलर अश्व पर सवारी करते हुए यंग राइडर जम्पिंग इवेन्ट में स्वर्ण पदक अर्जित किया।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों प्रतियोगिता के प्रिलिमेन्ट्री ड्रेसाज की व्यक्तिगत स्पर्धा में राजू सिंह ने रजत पदक, प्रिलिमिन्ट्री डेªसाज की टीम स्पर्धा में राजू सिंह तथा अभिषेक की जोड़ी ने स्वर्ण पदक, गु्रप-1 जम्पिंग टीम स्पर्धा में विनीत परिहार एवं अर्जुन सिंह की जोड़ी को रजत पदक तथा इलिमेन्ट्री डेªसाज की व्यक्तिगत स्पर्धा में राजू सिंह ने स्वर्ण पदक जीता था।

Related posts

12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 : ओड़िशा और हिमाचल ने जीते अपने मैच

Pradesh Samwad Team

बीसीसीआइ ने घोषित की बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अंडर-19 ए व बी टीम मध्यप्रदेश से कोई खिलाड़ी नही

Pradesh Samwad Team

बेतवाँचल ट्रॉफी : विवादित मैच में कनारा क्लब विदिशा को विजयी घोषित किया गया जी एम सी सी विदिशा को अनुशासन हीनता के कारण प्रतियोगिता से निलंबित किया गया डा चौरसिया स्मृति में चल रहे टूर्नामेंट का सातवां दिन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment