33.4 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी घोषित ,शफ़ीक़ क़ुरेशी ,सुशील सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष व शान्ति कुमार जैन सह सचिव बने

भोपाल ,
भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी घोषित ,कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।

आज भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की मैनेजिंग कमेटी का आयोजन भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्रीमान ध्रुव नारायण सिंह की अध्यक्षता मैं किया गया जिसमें भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष द्वारा की गई (सूची संलग्न है) बैठक मैं श्रीमान ध्रुव नारायण सिंह ने पूरे संभाग मैं क्रिकेट की गतिविधियाँ सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर अमल करने के निर्देश भी दिए ,बैठक मैं सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिए गए कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक बेहतर सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी और उदीयमान खिलाड़ियों को खेलने के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएँगे ,श्रीमान ध्रुव नारायण सिंह ने कहा कि आने वाले समय मैं क्रिकेट कैलेंडर को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा ।
आज बैठक मैं जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए वो निम्न लिखित हैं :-(1) भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी घोषित की गई (सूची संलग्न है) ।
(2) भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की सभी आयु वर्ग की (महिला व पुरुष)दोनों ही चयन समितियाँ घोषित की गईं ।
(3) सभी क्लबों ,खिलाड़ियों एवं प्रतियोगिताओं का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराने का निर्णय लिया गया ।
(4) सभी ज़िला क्रिकेट संघों की कार्य प्रणाली पर विचार किया गया ।
(5) भोपाल मैं एम पी सी ए का सब सेण्टर स्थापित होना है उसकी व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया ।
(6) विभिन्न आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिताएँ (महिला एवं पुरुष) कराने का निर्णय लिया गया ।

श्री ध्रुवनारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसीए कार्यकारिणी की बैठक में आज मैनेजिंग कमिटी घोषित की गई जो इस प्रकार है:- अध्यक्ष : श्री ध्रुवनारायण सिंह चैयरमेन : श्री साजिद अली उपाध्यक्ष : श्री प्रदीप देशमुख , अब्दुल शफीक कुरेशी, इमरान याह्या , सुशील सिंह ठाकुर, जुनेद किदवई सचिव : श्री रजतमोहन वर्मा कोषाध्यक्ष : श्री सी एस धाकड़ उप सचिव : श्री शांति कुमार जैन, श्री अविनाश पाठक , श्री सन्दीप डूंगर सिंह , श्री अनवर उसमानी एग्जीक्यूटिव मेम्वर्स : साजिद नूर, एस एन पहलवान, सईद खान जावेद खान, आदित्य विजय सिंह।

Related posts

उड़ान समर लीग : सौरभ की घातक गैन्दबाजी से उड़ान फाइटर्स सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विस्फोटक शतक

Pradesh Samwad Team

बॉयज अंडर-14 रामेश्वर प्रताप सिंह ट्रॉफी,

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment