Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

भोपाल नगर निगम ने रजा मुराद को बनाया स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर, मंत्री ने 24 घंटे के अंदर हटा दिया

एमपी की राजधानी भोपाल में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए नगर निगम ने फिल्म अभिनेता रजा मुराद (Actor Raza Murad Controversy) को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। 13 जनवरी को उन्हें ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। भोपाल के रहने वाले रजा मुराद ने अपना काम शुरू कर दिया। वह लोगों के बीच में जाकर उन्हें समझाइश देने लगे थे कि अपने आसपास के इलाकों में साफ सफाई रखें। मगर नगर विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह को रजा मुराद की नियुक्ति रास नहीं आई है। उन्होंने ने हटाने का निर्देश जारी कर दिया है।
ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद रजा मुराद भोपाल की सड़कों पर उतर आए थे। गुरुवार को उन्होंने सोनागिरी, पीर गेट और लखेरापुर आदि इलाकों में लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की थी। नगर निगम की तरफ से जारी तस्वीर में वह डस्टबीन लोगों को देते दिख रहे हैं। मगर शिवराज सरकार के मंत्री को रजा मुराद की नियुक्ति रास नहीं आई है। उन्होंने हटाने का निर्देश जारी कर दिया है।
नगर विकास विभाग से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि मंत्री जी के संज्ञान में आया है कि नगर पालिक निगम भोपाल की तरफ से रजा मुराद को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। जबकि ब्रांड एंबेसडर ऐसे व्यक्ति को बनाया जाना चाहिए, जिसने स्वच्छता में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया हो और भोपाल की संस्कृति से भली-भांति परिचित हो।
इस पत्र में लिखा गया है कि माननीय मंत्री ने इनकी नियुक्ति को तत्काल आदेश से निरस्त करने और किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के लिए निर्देशित किया है। वह व्यक्ति भोपाल की संस्कृति से भली-भांति परिचित हो। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा हो।
कांग्रेस से नजदीकियों की वजह से गिरी गाज? : रजा मुराद को हटाए जाने के बाद कई तरह की चर्चाएं हैं। क्या उन्हें कांग्रेस से नजदीकियों की वजह से ब्रांड एंबेसडर हटा दिया गया। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान रजा मुराद ने भोपाल में कांग्रेस विधायक के लिए वोट मांगे थे।

Related posts

Megaways e Live Dealer: Guida per Principianti ai Migliori Slot con Vincite Elevate

Calculateur de coût réel : révéler la dépense cachée des joueurs en ligne

Pause stratégique : la fonction « cool‑off » des casinos en ligne, mythe ou réalité ?

Leave a Comment