Pradesh Samwad
खेल

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा चले इंग्लैंड


भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आने वाले हैं। फरवरी में उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। वे काफी समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। जनवरी 2019 के बाद उनके बल्ले से शतक भी नहीं निकला है।
चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट : मुंबई:भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। 34 साल के पुजारा लगातार फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने जनवरी 2019 में भारत के लिए आखिरी शतक लगाया था। अब फॉर्म हासिल करने के लिए पुजारा ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट (County Cricket) खेलने का फैसला किया है।
चेतेश्वर पुजारा काउंटी टीम ससेक्स (Sussex) के लिए खेलते नजर आएंगे। टीम ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है। वे काउंटी के साथ ही रॉयल लंदन वनडे कप में भी हिस्सा लेंगे। हेड ने इंटरनेशनल मैचों की वजह से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया था। इसके साथ ही खबर है कि वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
पुजारा ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘मैं अगले सीजन के लिए ऐतिहासिक ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब का हिस्सा बनकर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं जल्द ही ससेक्स परिवार के साथ जुड़ने और इसके समृद्ध क्रिकेट इतिहास का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। पिछले कुछ सालों में मैंने यूके में काउंटी क्रिकेट खेलने के अपने समय का हमेशा आनंद लिया है। क्लब की सफलता में योगदान देने की उम्मीद करता हूं।’
ससेक्स ने अपने बयान में कहा, ‘हमें टीम में इस तरह के एक अनुभवी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हम बल्ले से उनके योगदान के लिए तत्पर हैं। हमारे युवा बल्लेबाजों काफी सीखने का मौका भी मिलेगा।’
ससेक्स से पहले पुजारा तीन काउंटी क्लब डार्वीशायर, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर से खेल चुके हैं। वे चार क्लब के लिए खेलने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले मुरली कार्तिक भी चार क्लब का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने लंकाशायर, मिडलसेक्स, समरसेट और सरे के लिए मुकाबले खेले थे।

Related posts

भारत ने श्रीलंका का किया क्लीन स्वीप, श्रेयस अय्यर का लगातार तीसरा अर्धशतक

Pradesh Samwad Team

मैच बचाने के लिए बटलर ने चली कछुए की चाल, 207 गेंद खेलकर बनाए 26 रन

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment