Pradesh Samwad
देश विदेश

भारत से दुबई जाने वालों को नहीं दिखाना होगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, पर सुविधा सिर्फ इनके लिए

भारत से संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करने वाले लोगों को एमीरेट्स एयरलाइन ने बड़ी खुशखबरी दी है। एयरलाइन ने बताया है कि अब भारत समेत छह अन्य देशों से दुबई जाने वाले यात्रियों को कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत नहीं है। हालांकि यह सुविधा केवल संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकों के लिए ही उपलब्ध होगी। बाकी के यात्रियों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा।
इन देशों ने नागरिकों के लिए भी बड़ी राहत : गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक यूएई की वैध निवास वीजा के साथ सभी यात्रियों को भारत, नेपाल, नाइजीरिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और यूगांडा से दुबई की यात्रा करने की अनुमति होगी। बशर्ते कि उनके पास एक वैध कोविड-19 जांच प्रमाण पत्र होना चाहिए, जो नमूने एकत्र किये जाने और उड़ान की रवानगी से 48 घंटे के अंदर का होना चाहिए।
यूएई के इस निदेशालय की लेनी होगी मंजूरी : इसने कहा कि दुबई वीजा धारकों को रेजीडेंसी ऐंड फॉरन अफेयर्स महानिदेशालय के जरिए प्रवेश पूर्व मंजूरी के लिए अवश्य आवेदन करना होगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही ये यात्री दुबई की यात्रा करने के योग्य हो पाएंगे। यूएई ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों से लोगों के आने पर रोक लगा दी थी।
दूसरे देश में क्वारंटीन यात्रियों को भी मिलेगी राहत : खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जो निवासी वर्तमान में किसी तीसरे देश में 14 दिनों के क्वारंटीन में हैं, वे दो हफ्ते की अवधि पूरी करने से पहले यूएई लौट सकते हैं। ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी मुसाफिर डॉट कॉम के ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रहेश बाबू ने बताया कि इन देशों से आने वाले यात्री अगर यूएई के अधिकारियों द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हैं तो वे वापस लौट सकते हैं।

Related posts

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की स्टार्स परियोजना की दो दिवसीय कार्यशाला

Pradesh Samwad Team

अफगानिस्तान को 8.5 हजार करोड़ रुपये देगा EU, पर तालिबान के हाथ नहीं आएगी एक चवन्नी

Pradesh Samwad Team

अफगानिस्तान में तेजी से बिगड़ रहे हालात, 5 दिनों में सातवीं प्रांतीय राजधानी पर तालिबान का कब्जा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment