Pradesh Samwad
देश विदेश

भारत में S-400 की तैनाती से घबराया पाकिस्तान, बाबर क्रूज मिसाइल का किया टेस्ट


भारत के एस-400 मिसाइल सिस्टम की तैनाती से घबराए पाकिस्तान ने भी बाबर क्रूज मिसाइल के अपग्रेडेड वर्जन का परीक्षण किया है। बताया जा रहा है कि यह बाबर क्रूज मिसाइल- 1बी का परीक्षण था। पाकिस्तान का दावा है कि इस मिसाइल को उसने स्वदेशी तकनीक पर विकसित किया है। सतह से सतह पर मार करने वाली बाबर-1बी मिसाइल 900 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती है। यह अपने पुराने वेरिएंट से करीब दो गुनी रेंज की मिसाइल है।
पाकिस्तानी सेना का दावा- टेस्ट सफल रहा : पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने स्वदेश विकसित बाबर क्रूज मिसाइल 1बी की बढ़ाई हुई रेंज प्रारूप का आज सफल परीक्षण किया। फरवरी में, पाकिस्तान ने बाबर क्रूज मिसाइल के पूर्ववर्ती संस्करण का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया था। उसकी क्षमता 450 किमी तक लक्ष्य को भेदने तक सीमित थी।
जमीन और समुद्र में हमला करने में सक्षम : पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि बाबर मिसाइल जमीन पर और समुद्र में अधिक सटीकता से लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। सेना के मुताबिक बाबर क्रूज मिसाइल 1बी के परीक्षण को सामरिक योजना प्रभाग के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जकी मांज सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने देखा। बयान में कहा गया है कि सामरिक योजना प्रभाग के महानिदेशक ने कूज मिसाइल प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता हासिल करने पर वैज्ञानिकों और इंजीनियर को बधाई दी। साथ ही, अपना पूरा भरोसा जताया कि यह परीक्षण पाकिस्तान के सामरिक प्रतिरोध को और मजबूत करेगा।
इमरान खान ने दी बधाई : मिसाइल के सफल परीक्षण पर राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने वैज्ञानिकों तथा इंजीनियर को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने अगस्त में पारंपरिक आयुध ले जा सकने वाली स्वदेश निर्मित रॉकेट प्रणाली फतह-1 का सफल परीक्षण किया था।

Related posts

भोपाल में 8 जनवरी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा PARTH योजना का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने क्यों कहा ऐसा? ‘यूक्रेन का समर्थन करने वाले देश लंबे युद्ध के लिये तैयार रहें’

Pradesh Samwad Team

लद्दाख में सैन्य तैयारी वाले अमेरिकी जनरल के दावे पर भड़का चीन, बातचीत से हल करेंगे सीमा विवाद…

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment