Pradesh Samwad
देश विदेश

ब्यूटी क्वीन पत्नी के थे अन्य मर्दों से संबंध, स्पाइनल सर्जन पति ने ले लिया तलाक


एक अमेरिकी स्पाइनल सर्जन ने अपनी ब्यूटी क्वीन पत्नी को इस बात पर तलाक दे दिया कि उसके संबंध अन्य वयक्तियों के साथ थे। एक अदालती रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। एक अमेरिका अखबार के मुताबिक, “न्यू यॉर्क सुप्रीम कोर्ट में अदालती लड़ाई में हान जो किम ने दावा किया कि उनकी पत्नी रेजिना टर्नर के अमीर व्यक्तियों के साथ शारीरिक संबंध थे और वह एक उच्च वैश्या का काम कर रही थी। किम ने दावा किया है कि उसकी पत्नी के उसे झूठ बोलकर बाहर जाती थी और लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी।
बता दें कि 32 वर्षीय टर्नर कनेक्टिकट में पली-बढ़ी और 2011 में अपने राज्य का ब्यूटी कॉन्स्टेंट जीता था। टर्नर ने साल 2015 में एक स्पाइनल सर्जन किम से शादी की। द सन के मुताबिक, “41 वर्षीय किम ने 2018 में 3 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की और पति-पत्नी 6.5 मिलियन डॉलर के घर में रहते थे । अदालत में किम ने आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी का झूठ तब पकड़ा, जब किसी अन्य व्यक्ति का मैसेज उसकी पत्नी के नंबर पर आया। इसके बाद किम ने अपनी पत्नी के बैंक रिकॉर्ड चेक किए, जिसमें 70 लाख डॉलर की कमाई का पता चला है। हालांकि टर्नर ने शादी के दौरान अपनी न होने का दावा किया था।
किम द्वारा अदालत में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, न्यू जर्सी के एक संपत्ति कार्यकारी ने टर्नर को कुल 185,000 के चेक दिए हैं और एक डिजाइनर ने उसे अपनी कंपनी के माध्यम से छह वर्षों में कुल 116,000 डॉलर का भुगतान किया। जनवरी में अदालत में दायर हलफनामे में टर्नर ने दावा किया कि वह वित्तीय सहायता के लिए पूरी तरह से किम पर निर्भर थी।
किम के वकील ने कहा कि टर्नर ने “टर्नर ने किम से शादी के दौरान यह सब बातें छिपाईं और झूठ बोलकर शादी की। वकील ने कहा कि टर्नर ने किम के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि अगर टर्नर के बारे में पहले से किम को पता चल जाता को वह टर्नर के साथ कभी शादी नहीं करता। किम ने यह भी कहा कि टर्नर ने अपनी शिक्षा के बारे में झूठ बोला था, उन्होंने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए छुट्टी ली और छुट्टी लेने से पहले कनेक्टिकट विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान की पढ़ाई की थी। वहीं, एक अखबार ने जब इस बारे में पता किया तो पाया कि टर्नर ने हाई स्कूल के बाद ग्रेजुएशन भी नहीं किया था। किम ने दिसंबर में अदालत में एक याचिका दायर की और आपसी सहमति के बाद दोनों अलग हो गए।

Related posts

इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग की पत्नी ने कहा- राक्षस है चीन सरकार, खा जाती है अपने ही बच्चों को

Pradesh Samwad Team

फ्रांसीसी सैनिकों से करेंगे मुलाकात, रोमानिया पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति

Pradesh Samwad Team

तालिबान ने मार गिराया ईरान का मिलिट्री ड्रोन? मलबे के साथ फोटो खिंचवाते दिखे आतंकी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment