Pradesh Samwad
खेल

बेन स्टोक्स बने इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान, लेंगे जो रूट की जगह

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान का ऐलान कर दिया गया है. मौजूदा वक्त के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक बेन स्टोक्स को इंग्लैंड टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है. गुरुवार को इंग्लैंड क्रिकेट द्वारा इसका ऐलान किया गया है.
ऑस्ट्रेलिया में मिली करारी हार के बाद पूर्व कप्तान जो रूट पर कई सवाल खड़े हुए थे, जिसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी. बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम के 81वें कप्तान होंगे.
31 साल के बेन स्टोक्स ने साल 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अभी तक 79 मुकाबले खेल चुके हैं. साल 2017 में बेन स्टोक्स को टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया था. बेन स्टोक्स की गिनती मौजूदा वक्त के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है.
बेन स्टोक्स के नाम 79 टेस्ट में 5061 रन हैं, इस दौरान उनका औसत 35.89 का रहा है. जबकि वह 174 विकेट ले चुके हैं. कप्तान बनने के बाद बेन स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड टीम की अगुवाई करना मेरे लिए गर्व का विषय है. मैं इस समर में टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.
जो रूट की हुई थी छुट्टी : आपको बता दें कि लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से जो रूट ने इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी. अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही जो रूट ने यह फैसला लिया था. जो रूट 2017 से ही इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे थे.
जो रूट ने इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मैच में कप्तानी की, इनमें से 27 में जीत और 26 मैच में हार मिली. बतौर कप्तान जो रूट ने पांच हज़ार से ज्यादा रन बनाए, इस दौरान 26 अर्धशतक और 14 शतक शामिल रहे. इंग्लैंड टीम को ऑस्ट्रेलिया ने एशेज़ सीरीज़ में करारी मात दी थी, जिसके बाद से ही जो रूट की कप्तानी की आलोचना हुई थी और अंत में उन्हें इस्तीफा ही देना पड़ गया था.

Related posts

संजू सैमसन पर भारी, जेसन रॉय की पारी- हैदराबाद की जीत से राजस्थान का गणित गड़बड़ाया

Pradesh Samwad Team

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : उदयभान क्रिकेट अकादमी ने आर पी क्रिकेट अकादमी को 2 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

नेशनल सेलेक्शन ट्रायल (पिस्टल/रायफल)-2022
} म. प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के ओलम्पियन एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर सीनियर 10 मीटर रायफल में प्रथम स्थान पर रहे } जूनियर वर्ग में अकादमी के अविनाश यादव एवं मानसी कठैत, आशी चौकसे दूसरे स्थान पर रहे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment