Pradesh Samwad
खेल

बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टॉ को गाली देने वाले फैंस को चुकानी पड़ी कीमत, स्टेडियम से भगाए गए

एशेज सीरीज के सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन बड़ी शर्मनाक घटना घटी। अपने दुर्व्यवहार के लिए बदनाम सिडनी के फैंस ने इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स और इंग्लैंड की पारी के हीरो रहे जॉनी बेयरस्टॉ से गाली गलौच की। इन दोनों की शिकायत पर उन 3 फैंस को स्टेडियम से बाहर भगा दिया गया। हालांकि, इस मामले में बेयरस्टॉ का कहना था कि वे सभी बदकिस्मत थे। एक अच्छा दिन मिस कर दिया, लेकिन उन्हें पता चलना चाहिए कि हमने क्या किया।
यह सब हुआ तीसरे दिन चाय ब्रेक के दौरान। स्टोक्स और बेयरस्टो ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे, तब कुछ प्रशंसकों ने उन्हें अपशब्द कहे। इस बात की पुष्टि सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के एक वीडियो में की गई है। बाद में पता चला कि प्लेयर्स से भिड़ने वाले तीनों फैंस को सुरक्षाकर्मियों ने ढूंढकर स्टेडियम से बाहर कर दिया।
इस पर बेयरस्टो ने कहा, ‘यह अच्छा नहीं है और न इसकी जरूरत है। हम वहां अपना काम करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को क्रिकेट का आनंद लेना चाहिए। दुर्भाग्य से कभी-कभी कुछ प्रशंसक हदें पार कर जाते हैं। इसलिए कभी-कभी इसके लिए आवाज उठाना जरूरी हो जाता है।’
यही वह मैदान है जहां पिछले वर्ष इसी महीने में भारतीय खिलाड़ियों के साथ भी बदतमीजी की गई थी। उस वक्त फैंस ऑस्ट्रेलियाई जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज से उलझते दिखे थे। दर्शकों द्वारा भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए नस्लभेदी टिप्पणी की थी। भारतीय क्रिकेटरों ने इसकी शिकायत भी की थी। उस वक्त इसपर काफी बवाल हुआ था।

Related posts

राजपति मिश्रा स्मृति ऑल इंडिया ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट-2022 : गोल्डन ईगल क्लब की पेलिकन्स क्लब पर आसान जीत ओपन टूर्नामेंट में 14 वर्ष के खिलाड़ी रोनक वाघेला का रोमांचक प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

बेहद मजबूत हुआ इंग्लैंड, दो खतरनाक पेसर्स की वापसी, बटलर की खलेगी कमी

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी विश्वविद्यालय बेसबॉल पुरुष टीम रवाना

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment