Pradesh Samwad
मनोरंजन

बेटी श्वेता संग लीलावती अस्पताल के बाहर नजर आए अमिताभ बच्चन, फैंस को हुई चिंता


बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) के साथ मुंबई के बांद्रा स्थिति लीलावती अस्पताल के बाहर नजर आए।
बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता को भगवान की तरह पूजते हैं। वहीं, जब अमिताभ बच्चन रविवार की शाम को मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati hospital) के बाहर नजर आए तो फैंस को चिंता हो गई। हालांकि, वह स्वस्थ दिखे और उनके साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) भी थीं।
अमिताभ बच्चन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थिति लीलावती अस्पताल के बाहर नजर आए। वह और श्वेता गाड़ी से आए और अस्पताल के अंदर चले गए। हालांकि, अमिताभ बच्चन अस्पताल क्यों गए इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अमिताभ बच्चन अपने रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल जाते रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बारे में जानकारी भी देते रहते हैं। इस बार अस्पताल जाने के पीछे का कोई कारण सामने नहीं आया है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि अमिताभ बच्चन रूटीन चेकअप अस्पताल गए होंगे या फिर वैक्सीन लेने पहुंचे होंगे। फिलहाल दोनों लोगों ने मास्क लगा रखा था।
अमिताभ बच्चन की अस्पताल विजिट को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन की वजह से वहां पहुंचे होंगे। दरअसल, हाल ही में अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें उनका हाथ फ्रैक्चर नजर आ रहा था। अमिताभ बच्चन के अस्पताल जाने का कारण कोई भी हो लेकिन फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज हुई डायरेक्टर सुजीत सरकार की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आए थे। वहीं, अब अमिताभ बच्चन की पाइपलाइन में ‘चेहरे’, ‘झुंड’, ‘मेडे’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा बिग बी 23 अगस्त से ‘केबीसी’ का सीजन 13 होस्ट करते नजर आएंगे।

Related posts

अरे, क्या माजरा है… ऋतिक रोशन ने तैयार होकर क्यों कियारा आडवाणी से पूछा- ‘ये ठीक लग रहा है?’

Pradesh Samwad Team

जेक गिलेनहाल का कहना है कि नहाना ‘जरूरी’ नहीं

Pradesh Samwad Team

ओमिक्रॉन के कारण रद्द हुआ क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड समारोह

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment