Pradesh Samwad
देश विदेश

बिल गेट्स ने महिला कर्मचारी को डेट के लिए भेजे थे मेल, तलाक के बाद हुआ खुलासा

बिल गेट्स ने महिला कर्मचारी को डेट के लिए भेजे थे मेल, तलाक के बाद हुआ खुलासा
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया की सबसे अमीर हस्तियों में शामिल बिल गेट्स के पत्नी मेलिंडा गेट्स से तलाक लेने की खबर आने के बाद से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई जानकारी सामने आने लगी हैं। बिल गेट्स ने 2008 में कंपनी की एक महिला कर्मचारी को ईमेल भेजकर डेट पर चलने को कहा था। इस मेल के बारे में पता चलने पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने गेट्स को चेतावनी दी थी। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। जब गेट्स ने यह मेल भेजे उस समय वह कंपनी में पूर्णकालिक कर्मचारी और कंपनी के चेयरमैन थे। बता दें कि बिल गेट्स और मेलिंडा की साल 1994 में शादी हुई थी। इसी साल अगस्त में बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के बीच औपचारिक रूप से तलाक हो गया। 27 वर्षो के वैवाहिक जीवन के बाद दोनों ने तीन मई को तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी।
2020 में माइक्रोसॉफ्ट से दिया इस्तीफा : बिल और मेलिंडा गेट्स दुनिया के सबसे बड़े निजी कल्याणकारी ट्रस्टों में से एक बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह संस्थापक भी हैं। सिएटल स्थित इस फाउंडेशन ने पिछले दो दशकों के दौरान वैश्विक स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी कार्यो पर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। बता दें कि साल 2020 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट और बर्कशायर हैथवे के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। बर्कशायर हैथवे बिल गेट्स के दोस्त और दुनिया के सबसे मशहूर इन्वेस्टर वॉरेन बफेट चलाते हैं। बिल गेट्स ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वे सत्य नडेला के टेक एडवाइजर बने रहेंगे।
पत्नी से अलग होने पर सामने आया मामला : इसी तरह का कथित व्यवहार एक दशक से अधिक समय पहले 2008 में रिपोर्ट किया गया था। इसकी वजह से टेक कंपनी ने 2019 में एक कानूनी फर्म को नियुक्त किया। जिसने एक महिला इंजीनियर के एक पत्र की जांच शुरू की थी। इस पत्र में कहा गया कि गेट्स के साथ उसके कई सालों तक यौन संबंध थे। इस जांच की वजह से गेट्स को पिछले साल माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड से बाहर निकलना पड़ा था।
2000 के बाद कंपनी में भूमिका को किया कम : बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच का अगस्त में तलाक हो गया है। हालांकि दोनों ही लोग अभी भी संयुक्त रूप से ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ चलाते हैं। गेट्स साल 2000 तक कंपनी के सी.ई.ओ. बने रहे, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने कंपनी में अपनी भागीदारी को कम कर लिया। वह 2008 में माइक्रोसॉफ्ट में अपने डे टू डे रोल से बाहर हो गए और इसके बाद 2014 तक वह बोर्ड के चेयरमैन बने रहे। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता फ्रैंक शॉ ने जर्नल को बताया कि कंपनी के अधिकारियों की 2008 की चेतावनी गेट्स के पूर्णकालिक कर्मचारी के रूप में सेवानिवृत्त होने से कुछ समय पहले दी गई थी।

Related posts

फिर बेनकाब हुआ पाक, सार्क देशों की बैठक कैंसल; जानें क्या है इसके मायने

Pradesh Samwad Team

ईरान के साथ संघर्ष की आशंका, इजरायल कर रहा ‘जंग’ की तैयारी? सेना प्रमुख के बयान से हुआ खुलासा

Pradesh Samwad Team

चीन की महिला जासूस के जाल में फंसे कई ब्रिटिश सांसद? खुफिया एजेंसी MI5 के अलर्ट से सनसनी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment